Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि:हरदोई में 'अंत्योदय' और 'एकात्म मानववाद' पर हुई संगोष्ठी, संकल्पों को दोहराया

    13 hours ago

    1

    0

    हरदोई: भारतीय जनता पार्टी ने प्रखर राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 'समर्पण दिवस' के रूप में मनाई। इस अवसर पर जिला पंचायत सभागार में एक श्रद्धांजलि सभा और संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जहां उनके राष्ट्र निर्माण के संकल्पों को दोहराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पंडित जी का जीवन संघर्ष और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक था, जिन्होंने 'एकात्म मानववाद' का दर्शन देकर राजनीति को नैतिकता से जोड़ा। मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उज्ज्वला, आयुष्मान और गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति (अंत्योदय) तक विकास पहुंचाकर पंडित जी के सपनों को साकार कर रही हैं। क्षेत्रीय मंत्री विनोद पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित जी ने राजनीति को सत्ता नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम माना था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निःशुल्क राशन, किसान सम्मान निधि और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के माध्यम से एकात्म मानववाद के व्यावहारिक स्वरूप को प्रस्तुत कर रही है। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पंडित जी ने कार्यकर्ताओं में 'राष्ट्र प्रथम' का भाव जागृत किया था। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष डॉ. अनुज गुप्ता ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा, पीके वर्मा, कर्मवीर सिंह, अनुराग मिश्रा, गांगेश पाठक और सत्यम शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने समाज के सबसे कमजोर वर्ग के उत्थान का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो कारों को टक्कर मारी:भाजपा नेता की कार क्षतिग्रस्त, चालक फरार; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    फर्रुखाबाद में महाशिवरात्रि मेला, डीएम-एसपी ने व्यवस्थाएं जांचीं:श्रृंगीरामपुर में ड्रोन से होगी निगरानी, घाट पर बैरिकेडिंग के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment