Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा ने विधानसभा चुनाव जीत का जश्न मनाया:कन्नौज में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर झालमुड़ी बांटी

    1 hour ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का जश्न कन्नौज में मनाया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर आतिशबाजी की गई और कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी बांटी गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जीत की बधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया। जिला कार्यालय में 'जय श्रीराम' और 'भारत माता की जय' के नारे गूंजे। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया। झालमुड़ी वितरण को लेकर यह भी माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल चुनाव के दौरान एक दुकान से झालमुड़ी खाई थी, जिसके बाद से यह चर्चा में है। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया ने कहा कि यह जीत राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति की जीत है। उन्होंने जोर देकर कहा, "पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के परिणाम यह सिद्ध करते हैं कि देश की जनता को केवल भाजपा और मोदी के नेतृत्व पर अटूट विश्वास है। विपक्ष के नकारात्मक एजेंडे को दरकिनार कर जनता ने सुशासन को चुना है।" वीरसिंह भदौरिया ने बताया कि लोकप्रिय नेता और पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने बंगाल चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर जिला महामंत्री रामसेवक कठेरिया, रामबाबू कटियार, राजेश राजपूत, कुलदीप दोहरे, समुद्र श्रीवास्तव, विकास शुक्ला, लकी ठाकुर, अखिल गौतम, राहुल कुमार, दीपशिखा पाल, विक्रम त्रिपाठी, रेखा दोहरे, अशोक सिंह, संतोष चतुर्वेदी, अभिषेक पाण्डेय, नगर अध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार, विवेक पाठक, शोभित कश्यप, महेंद्र गिहार समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कन्नौज की सड़कों पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह आतिशबाजी कर जश्न मनाया। तिर्वा में भाजपा विधायक कैलाश राजपूत की मौजूदगी में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीत का उत्सव मनाया और जमकर नारेबाजी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा ने बंगाल, असम, पुडुचेरी में चुनाव जीते:कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया, सुशासन की जीत बताया
    Next Article
    बाहुबली की बॉक्स ऑफिस बादशाहत को पछाड़ आगे निकली धुरंधर 2, बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment