Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा नेता बोला- मेरे अश्लील वीडियो वायरल कर देती:तभी उसे मार डाला; यूपी में पिस्टल वाली गर्लफ्रेंड के हत्यारोपी का कबूलनामा

    10 hours ago

    2

    0

    ‘राखी बहुत चालाक थी। उसने हमारे आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मुझसे 25 लाख रुपए वसूले। इसके बाद विक्रांत को मारने के लिए मुझसे मदद मांगी। कहा कि अगर मैं विक्रांत को मार दूंगा तो वह वीडियो डिलीट कर देगी। मैं उसके झांसे में आ गया। मैंने और राखी ने मिलकर विक्रांत को मारने का प्लान बनाया।’ यह कबूलनामा उस भाजपा नेता सुधारस चौहान का है, जिस पर पिस्टल वाली गर्लफ्रेंड का कत्ल करने का आरोप है। सुधारस और उसके साथी को पुलिस ने 1 मई को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को उसने पुलिस कस्टडी में कई खुलासे किए। दरअसल, बागपत में 15 दिन के अंदर दो मर्डर हुए थे। दोनों की डेडबॉडी सहारनपुर में मिली थी। इनमें एक संविदा कर्मी विक्रांत और दूसरी उसकी 27 साल की दबंग गर्लफ्रेंड राखी थी। राखी हमेशा कमर में पिस्टल लगाकर चलती थी। उसका दो बार तलाक हो चुका था। 42 साल के शादीशुदा विक्रांत से अफेयर था। हत्या के करीब 15 दिन बाद यानी 1 मई को पुलिस ने मुख्य आरोपी भाजपा युवा मोर्चा नेता सुधारस चौहान और उसके साथी कपिल चौहान को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने पूरे केस का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, मथुरा में प्लॉट को लेकर विक्रांत और उसकी गर्लफ्रेंड का झगड़ा होता रहता था। इसी वजह से राखी ने उसे गोली मारी थी। बाद में राखी के दोस्तों ने ही उसको गोली मार दी थी। आखिर ये दो कत्ल क्यों हुए? इसके पीछे क्या कहानी है? पकड़े गए हत्यारोपी ने पुलिस के सामने क्या कुछ कबूल किया? यह सब हम आपको बताएंगे, लेकिन पहले पढ़िए क्या है पूरा मामला… 17 अप्रैल को विक्रांत और 27 को राखी का शव मिला था सहारनपुर में पुलिस को 17 अप्रैल को नहर में एक शव मिला था, लेकिन पहचान नहीं हो सकी थी। शव को कपड़ों में लपेटा गया था। हाथ-पैर बंधे थे। सिर और चेहरे पर भारी चीज से वार किए गए थे, जिससे पहचान न हो पाए। सहारनपुर और बागपत पुलिस इसकी जांच कर रही थी। इसी बीच 27 अप्रैल को एक युवती का शव थाना मिर्जापुर के नौगांवा के जंगल में मिला। उसकी धारदार हथियार से हत्या की गई थी। उसका गला रेता गया था। बाद में युवती की पहचान राखी के रूप में हुई। इसके बाद परत-दर-परत पूरा केस खुलता चला गया। पुलिस ने जांच करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुधारस चौहान और दवा कारोबारी कपिल चौहान को गिरफ्तार कर लिया। अब सुधारस चौहान का कबूलनामा पढ़िए…. राखी ने सुधारस चौहान के साथ मिलकर मर्डर का प्लान बनाया पुलिस पूछताछ में सुधारस चौहान ने बताया- विक्रांत और राखी एक-दूसरे से प्यार करते थे। राखी हमारे ग्रुप की थी। हमारी दोस्त थी। वह चाहती थी कि विक्रांत ने मथुरा में जो प्लॉट खरीदा है, वह उसके नाम कर दे। लेकिन, विक्रांत प्लॉट उसके नाम नहीं करना चाहता था। राखी बहुत चालाक थी। उसने हमारे आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मुझसे 25 लाख रुपए वसूले। इसके बाद विक्रांत को मारने के लिए मुझसे मदद मांगी। कहा कि अगर मैं विक्रांत को मार दूंगा तो वह वीडियो डिलीट कर देगी। मैं उसके झांसे में आ गया। मैंने और राखी ने मिलकर विक्रांत को मारने का प्लान बनाया। इसके तहत 16 अप्रैल को राखी के घर बागपत में एक पार्टी हुई। पार्टी में मैं, विक्रांत, राखी, मेरा दोस्त दवा कारोबारी कपिल चौहान और अन्य लोग मौजूद थे। फंसने के डर से राखी को मारा सुधारस ने बताया- पार्टी में राखी ने एक बार विक्रांत से प्लॉट को अपने नाम ट्रांसफर करने को कहा। इस पर दोनों में झगड़ा होने लगा। झगड़ा इतना बढ़ा कि राखी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से विक्रांत की जांघ पर गोली मार दी। इसके बाद हम तीनों डर गए। हम लोग विक्रांत को अस्पताल न ले जाकर एक सुनसान इलाके में ले गए। वहां हाथ-पैर बांधकर उसे कपड़े में लपेटा और फेंक दिया। 17 अप्रैल को नहर में विक्रांत की लाश मिली। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सुधारस ने बताया- जब पुलिस जांच का दबाव बढ़ा, तो मुझे लगा कि कहीं हम पकड़ न लिए जाएं। इसके बाद मैंने अपने साथी कपिल के साथ मिलकर राखी को मारने का प्लान बनाया। हम लोगों ने राखी को एक फॉर्महाउस पर बुलाया। वहां पार्टी के बहाने उसे रोका। फिर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद लाश बोरे में डालकर रजवाहे (नहर) में फेंक दी। हथियार, कारें और अन्य सामान बरामद एसएसपी अभिनंदन ने बताया- पुलिस ने आसपास के मोबाइल लोकेशन डेटा के आधार पर सुधारस चौहान और कपिल चौहान को गिरफ्तार किया। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार, कारें और अन्य सामान बरामद किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि एक प्लॉट का विवाद, ब्लैकमेलिंग और विश्वासघात ने इस पूरे हत्याकांड की वजह बना। अब पढ़िए...लग्जरी लाइफ जीने वाली राखी के बारे में? पुलिस जांच में सामने आया कि 27 साल की राखी कश्यप बागपत के राजपुर-खामपुर गांव की रहने वाली थी। 1 साल पहले उसने खुद के नाम पर लाइसेंसी पिस्टल पास कराई थी। लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगे शौक रखने वाली राखी कश्यप की जिंदगी बाहर से जितनी चमकदार दिखती थी, अंदर से उतनी ही उलझी हुई थी। दो शादियां, पहली मेरठ में, दूसरी कहीं और…दोनों बार तलाक। परिवार से 7 साल से कोई संपर्क नहीं। अलग-अलग जगहों पर रहकर नई पहचान बनाना, यह सब उसकी जिंदगी का हिस्सा थे। पिता शेरदीन की 4 साल पहले मौत हो गई थी। बड़ा भाई राजीव चाऊमीन की रेहड़ी लगाता है। एक छोटा भाई विकास है। तलाक के बाद राखी खेकड़ा और फिर बागपत की अर्जुनपुरम कॉलोनी में रहने लगी। उसने खुद को डूडा में संविदाकर्मी बताकर किराए पर कमरा लिया था। स्थानीय लोगों और पुलिस जांच के अनुसार, राखी पर कई लोगों से विवाद और ठगी के आरोप भी थे। वह लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर पैसे ऐंठती थी। कई प्रभावशाली लोगों, यहां तक कि कुछ नेताओं से भी उसके संपर्क थे। सोशल मीडिया अकाउंट पर उसके करीब 11 हजार फॉलोअर्स हैं। उसने 1903 पोस्ट डाली हैं। इंस्टाग्राम पर थाईलैंड की भी पोस्ट हैं। वह कमर में लाइसेंसी पिस्टल लगाकर रीलबाजी करती थी। इसके अलावा सोशल मीडिया एकाउंट पर जो पोस्ट डाली गई है, उसमें कई देशों की ट्रिप का जिक्र किया गया है। तीन साल से रिलेशन में थे राखी-विक्रांत पुलिस जांच में सामने आया कि विक्रांत और राखी के बीच करीब तीन साल से अफेयर चल रहा था। दोनों के बीच लगातार फोन कॉल्स और लंबी बातचीत के रिकॉर्ड मिले। दोनों शादी करने की योजना भी बना रहे थे। दो दिन पहले खाते से निकाले थे 4 लाख रुपए विक्रांत ने लापता होने से दो दिन पहले अपने बैंक खाते से 4 लाख रुपए निकाले थे। बताया जा रहा है कि दिसंबर, 2025 में विक्रांत और राखी का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। राखी ने गुस्से में आकर विक्रांत की कार में आग लगा दी थी। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए… जौनपुर में दूल्हे का हत्यारा दुल्हन का भाई निकला, बारात रोककर 3 गोलियां मारीं; बहन की लव-मैरिज से नाराज था जौनपुर में बारात लेकर जा रहे 22 साल के दूल्हे की हत्या दुल्हन के ममेरे भाई ने की थी। वह उसकी लव-मैरिज से नाराज था। परिवार वालों से रिश्ता तोड़ने के लिए कह रहा था। जब उन्होंने बात नहीं मानीं तो दूल्हे को ही मार डाला। इसकी पुष्टि एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने की है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    टंकी पर चढ़ी महिला ने जान देने की धमकी दी:9 घंटे से पुलिस मनाने में जुटी, लाइव आकर दे रही धमकी; कहा- दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए
    Next Article
    निर्माणाधीन मकान से गिरे तीन मजदूरों की मौत:तीसरी मंजिल पर स्टोर रूम की बना रहे थे छत, परिवार में मचा कोहराम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment