Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टंकी पर चढ़ी महिला ने जान देने की धमकी दी:9 घंटे से पुलिस मनाने में जुटी, लाइव आकर दे रही धमकी; कहा- दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए

    11 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में शनिवार दोपहर 2 बजे एक युवती अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गई। चिल्लाते हुए वह जान देने की धमकी देने लगी। इस पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची फाफामऊ पुलिस महिला को समझाने बुझाने में जुटी रही। हालांकि वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। 9 घंटे से ज्यादा हो चुका है। लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि उसका अपने पति से पहले से विवाद चल रहा है। पतिन ने ही उसके खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि जब तक उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे को समाप्त नहीं किया जाएगा, वह नीचे नहीं उतारेगी। साथ रही फेसबुक पर लाइव आकर जान देने की धमकी दे रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मामला फाफामऊ के बसना नाला की है। 4 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला फाफामऊ स्थित गंगा किनारे बसे मुहल्ले में पल्लवी सिंह रहती है। उसने मोहम्मद आलम से प्रेम विवाह किया था। पति मोहम्मद आलम ने उसके खिलाफ फाफामऊ थाने में जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों के बीच मोबाइल, मकान और अन्य मुद्दों को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है और एक‑दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। पल्लवी का आरोप है कि उसके पति के कुछ साथियों ने उसके घर का ताला तोड़कर सामान गायब कर दिया। इसी को लेकर आज फाफामऊ के बसना नाला समीप बानी पानी टंकी पर शनिवार दोपहर करीब दो बजे पल्लवी सिंह टंकी पर चढ़ गई। चिल्लाते हुए वह जान देने की धमकी देने लगी। इस पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची फाफामऊ पुलिस महिला समझाने बुझाने में जुटी रही। हालांकि वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। उसका कहना है कि जब तक उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे को समाप्त नहीं किया जाएगा, वह नीचे नहीं उतारेगी। फोन से लाइव आकर सुनाई आपबीती प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती टंकी पर चढ़कर मोबाइल फोन से लाइव आकर अपनी आपबीती सुना रही थी। वह लगातार अपने साथ हुए विवाद और परेशानियों के बारे में बता रही थी, जिसे देखने के लिए नीचे लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर एसीपी भी मौजूद एसीपी के मुताबिक, युवती से लगातार बातचीत की जा रही है और उसे आश्वासन दिया गया है कि उसके प्रार्थना‑पत्र पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उसके परिजनों से भी संपर्क साधा जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि समझाइश के बाद युवती सुरक्षित नीचे उतर आएगी। बताया जा रहा है कि पल्लवी सिंह मूल रूप से बलिया की रहने वाली है और उसके खिलाफ भी पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष ने कहा- महिला पर कई थानों में केस दर्ज पल्लवी चिल्लाते हुए कहने लगी कि उसके खिलाफ लिखा गया मुकदमा गलत है, उसे वापस लिया जाए। तभी वह पानी टंकी से नीचे उतरेगी। फाफामऊ कार्यवाहक थानाध्यक्ष कंबोद सिंह का कहना है कि महिला के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज है। हालांकि उसे महिला सिपाही की मदद से पानी टंकी से उतारने का प्रयास किया जा रहा है। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… असम-राइफल्स के जवान ने की हर्ष फायरिंग, बच्चे की मौत:सीने के आर-पार हुई बुलेट; बलिया में ससुराल की बारात में डांस कर रहा था; FIR दर्ज बलिया में बारात में डांस के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। गोली बच्चे के सीने के आरपार हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्चा अपनी पड़ोस में आई बारात में आया हुआ था। आरोपी सुनील यादव, असम राइफल्स में सिपाही है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या:सिर-चेहरे पर 10 वार, अंगुली काटकर 200 मीटर दूर फेंकी; 2 साल पहले की थी लव मैरिज
    Next Article
    भाजपा नेता बोला- मेरे अश्लील वीडियो वायरल कर देती:तभी उसे मार डाला; यूपी में पिस्टल वाली गर्लफ्रेंड के हत्यारोपी का कबूलनामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment