Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा-नेता के बेटे की JCB से दबकर मौत, 5 गिरफ्तार:गोरखपुर में सपा नेता को भी ले गई पुलिस, परिजन बोले- फोर्स ने घर को घेर लिया था

    10 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में भाजपा नेता के बेटे की मौत के मामले में पुलिस ने गुरुवार देर रात जेसीबी चालक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। वहीं, मामले में सपा नेता साधु यादव को घर से पूछताछ के लिए एम्स थाने लाया गया है। जिसका वीडियो बनाकर परिजनों ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। एफआईआर में साधु यादव भी आरोपी बनाए गए हैं। साधु यादव की पत्नी चिंता यादव कैंपियरगंज से सपा के टिकट पर विधान सभा चुनाव लड़ चुकी हैं। इस बार साधु यादव एमएलए का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने टिकट के लिए सपा से आवेदन भी किया है। साधु यादव के भाई सुरेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। जिसमे वह सपा के सभी पदाधिकारियों को घर पर बुलाते नजर आ रहे हैं। वह बोल रहे हैं कि घर को चारो तरफ से पुलिस ने घेर लिया है। हालाकि एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान झंगहा निवासी विनोद शाही, चिलुआताल राघोपट्टी टोला फैलाहा निवासी शिवांग निषाद, नरसिंह यादव, बौलिया कॉलोनी निवासी राहुल यादव जो वर्तमान में पादरी बाजार शाहपुर और गुलरिहा के रामपुर गोपालपुर टोला गोनरपूरा निवासी वीरेंद्र यादव के रूप में हुई है। पुलिस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सपा नेता साधु यादव से पूछताछ की जा रही है। मामले में उसकी भूमिका को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में 4 जेसीबी भी कब्जे में ली गई है। जेसीबी के चपेट में आया भाजपा नेता का बेटा गोरखपुर में बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वागत के लिए रोड शो के दौरान चार बुलडोजर लगाए गए थे। एक पर फूलों की बड़ी माला लटकाई गई थी, जबकि दूसरे पर ‘जेन-Z के फेवरेट अखिलेश’ का पोस्टर लगाया गया था। रोड शो से लौटते समय एक बुलडोजर की चपेट में आने से भाजपा नेता ओंकार सिंह के 14 साल के बेटे आर्यवर्धन की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बुलडोजर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पहले हादसे में शामिल बुलडोजर और फिर गुरुवार को बाकी तीन बुलडोजर भी कब्जे में ले लिए। मामले में चालक, सपा नेता साधू यादव समेत छह नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बुलडोजर से अखिलेश को पहनाई गई थी माला रोड शो के दौरान अखिलेश यादव के स्वागत के लिए बुलडोजर सजाए गए थे। एक बुलडोजर पर फूलों की बड़ी माला लटकाई गई थी। वहीं, एक पर ‘जेन-Z के फेवरेट अखिलेश’ लिखा पोस्टर लगाया गया था। रोड शो के दौरान अखिलेश को बुलडोजर से ही माला पहनाई गई थी। FIR में नाम आने पर सपा नेता साधू यादव ने दैनिक भास्कर से कहा कि उन्होंने कोई जेसीबी नहीं मंगाई थी। गलतफहमी में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। साधू यादव की पत्नी पहले कैंपियरगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। इस बार साधू यादव ने खुद विधानसभा चुनाव का टिकट मांगा है। चारों बुलडोजर पुलिस ने कब्जे में लिए एम्स पुलिस के मुताबिक, कूड़ाघाट मुख्य मार्ग पर अखिलेश यादव के स्वागत के लिए चार बुलडोजर सड़क के दोनों ओर लगाए गए थे। हादसे में शामिल जेसीबी का नंबर UP-53-ET-6053 है। पुलिस ने बुधवार को इसे कब्जे में लेकर एम्स थाने में खड़ा करा दिया था। गुरुवार को बाकी तीन बुलडोजर भी कब्जे में ले लिए गए। पुलिस अब इनके मालिकों की तलाश कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि बुलडोजर किसके कहने पर वहां लाए गए थे। एम्स थाने की पुलिस ने जेसीबी चालक, सपा नेता साधू यादव उर्फ साधू भइया, मनोज यादव, मृत्युंजय यादव उर्फ बिट्टू, योगेश यादव, चंद्र प्रकाश और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। बहन को लेने जा रहा था आर्यवर्धन आर्यवर्धन के पिता ओंकार सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे उनका बेटा अपनी बहन समृद्धि को लेने चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान रोड शो से लौट रहे बुलडोजर की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि एम्स क्षेत्र में सपा के रोड शो के दौरान चल रहे बुलडोजर की बाइक से टक्कर हुई थी। इसमें बालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आर्यवर्धन केंद्रीय विद्यालय नंदानगर में कक्षा 10 का छात्र था। ओंकार सिंह भाजपा के चुनाव आयोग संपर्क विभाग के जिला सह संयोजक हैं। बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में रामकथा सुनने आए पाकिस्तानी हिंदू:कहा- खुलेआम पूजा नहीं कर सकते; महिलाएं बोलीं- बुर्का नहीं पहनते, इसलिए घूंघट करते हैं
    Next Article
    अयोध्या जैसा आंदोलन क्या मथुरा में खड़ा कर पाएगी भाजपा:कृष्ण जन्मभूमि मामले में 3 बड़ी चुनौतियां; 2027 में सिर्फ फायदा नहीं, नुकसान भी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment