Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा नेता के घर में घुसकर हमले का मामला:दो हमलावरों से हुई पुलिस की मुठभेड़, मथुरा पुलिस की गोली लगने से एक आरोपी हुआ घायल

    10 hours ago

    1

    0

    मथुरा के थाना बरसाना क्षेत्र के नंदगांव में भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री के करीबी दानविहारी उर्फ दानों के घर पर उस समय नामजद लोगों ने हमला कर दिया जब वह अपने भतीजे और परिवार के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। इस हमले के बाद भाजपा नेता के भतीजे की शिकायत पर पुलिस ने 8 नामजद सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया था। सहार कमई रोड पर हुई मुठभेड़ 13 फरवरी को भाजपा नेता के भतीजे कुलदीप ने अपने ढाबा पर आरोपियों से शराब पीने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने एकजुट होकर कुलदीप के घर पर हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। गुरुवार की देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जीतू उर्फ जितेन्द्र और राजवीर सहार कमाई रोड पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस पर किया फायर पुलिस का आरोप है कि जैसे ही टीम भरना खुर्द माइनर पर सहार से कमाई वाले नाले पर रहेड़ा की तरफ पहुंची तभी आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की,जिसमें जीतू उर्फ जितेन्द्र पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि राजबीर ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। यह किया बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 बाइक,2 तमंचा के अलावा 5 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल जीतू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस हमला करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मर्सिडीज डील, शेयर ट्रेडिंग और 6 मोबाइल:एक्सिस बैंक मैनेजर सुसाइड केस में नया मोड़; 3 दिन बाद दोस्त की पत्नी सहित 5 पर केस
    Next Article
    फिरोजाबाद में लूट मामले के आरोपी को 4 साल कारावास:कोर्ट ने एक हजार अर्थदंड लगाया, भुगतान न करने पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment