Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा नेता पर हमले में मुख्य आरोपी की मां गिरफ्तार:चाकू देने और मारपीट में शामिल होने के आरोप में जेल भेजा

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के रावतपुर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनू राठौर पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उस पर घटना के दौरान चाकू उपलब्ध कराने और मारपीट में शामिल होने का आरोप है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। दो दिन पूर्व हुआ था भाजपा नेता पर हमला यह घटना दो दिन पहले मंगलवार देर रात रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित छपेड़ा पुलिया के पास हुई थी। सोनू राठौर अपने मित्र आयुष गौतम के साथ कार से रामलाल मंदिर से नवाबगंज स्थित अपने घर लौट रहे थे। राजेश बाबा वाली गली के पास अनिल विश्वकर्मा उर्फ बउवा, उसका बेटा शिवा उर्फ अभिषेक विश्वकर्मा, सागर, पीयूष, कमलेश, सागर सैनी, रिंकू, साजन उर्फ रोहित और अभय सहित लगभग 10 लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद शिवा उर्फ अभिषेक ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे गोली सोनू राठौर के पेट में लगी। गोली लगने के बाद हमलावरों ने सोनू राठौर पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। उन्हें मरा समझकर हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सोनू को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को मुख्य आरोपी शिवा उर्फ अभिषेक विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गुरुवार को पुलिस ने रामलाल क्षेत्र से मुख्य आरोपी की मां कमलेश विश्वकर्मा को भी गिरफ्तार किया। आरोप है कि घटना के दौरान कमलेश ने घर के अंदर से चाकू लाकर अपने बेटे को दिया था और वह मारपीट में भी शामिल थी। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि मुकदमे में नामजद महिला आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापामारी कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में फिर से प्रशासन का ट्रैफिक प्लान फेल:पंचकुइयां चौराहे पर 1 घंटे तक फंसे रहे वाहन, शहर में शादियों की वजह से लगा जाम
    Next Article
    मथुरा में दो गैंगस्टर की सम्पति कुर्क:अवैध कमाई से प्लॉट खरीदा और बिल्डिंग बनाई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment