Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'भाजपा सरकार में यूपी का सबसे अधिक विकास':नोएडा में प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह बोले- प्रदेश में पहले 8 एयरपोर्ट थे अब बढ़कर 16 हुए

    1 hour ago

    2

    0

    ग्रेटर नोएडा में नोएडा के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने एक प्रेस वार्ता आयोजित की। यह प्रेस वार्ता उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में की गई, जिसमें उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पिछले नौ वर्षों में व्यापक बदलाव देखा है। उन्होंने इन नौ वर्षों को "नव निर्माण के नौ वर्ष" बताया। उन्होंने बताया कि प्रदेश की पच्चीस करोड़ जनता ने इन नौ वर्षों में विकास को प्रत्यक्ष रूप से महसूस किया है। मंत्री ने दावा किया कि जहां 2017 में प्रदेश के नौजवानों के हाथ में तमंचा दिखाई देता था, वहीं आज उनके हाथ में टैबलेट और स्मार्टफोन हैं। बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि 2017 में प्रदेश में केवल दो एक्सप्रेसवे थे, जबकि अब निर्माणाधीन और संचालित मिलाकर 22 एक्सप्रेसवे पर काम हो रहा है। इसी तरह, पहले 8 एयरपोर्ट थे, जो अब बढ़कर 16 हो गए हैं। कई शहरों को मेट्रो से भी जोड़ा गया है। मंत्री ने दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (रैपिड रेल) का भी जिक्र किया, जो नई दिल्ली से मोदीपुरम तक शुरू हो चुकी है और जिसका हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण किया गया। उन्होंने बताया कि एशिया का सबसे बड़ा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जब पूरी तरह तैयार होगा, तो यह प्रदेश को एक नई पहचान देगा। इसके पहले चरण का उद्घाटन 28 तारीख को प्रधानमंत्री गौतम बुद्ध नगर में करेंगे। बृजेश सिंह ने कहा कि जिस प्रदेश को कभी 'बीमारू राज्य' कहा जाता था, आज वही रिवेन्यू सरप्लस स्टेट बन चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि जहां पहले निवेशक आने से कतराते थे, वहीं अब उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा निवेश केंद्र बनकर उभरा है। इस परिवर्तन का श्रेय मुख्यमंत्री की 'जीरो टॉलरेंस' नीति को देते हुए उन्होंने कहा कि इसके तहत कानून का राज स्थापित हुआ है। आज प्रदेश के बुजुर्ग, किसान, मजदूर, बहनें और नौजवान सभी खुद को सुरक्षित और सशक्त महसूस कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलविदा जुमा पर पढ़ी गई मुल्क में अमन-चेन की दुआ:ईदगाह पर सुरक्षा के दृष्टिगत तैनात रही रैपिड एक्शन फोर्स, खुफिया तंत्र भी रहा सतर्क
    Next Article
    एटा में जमीनी विवाद में महिला समेत चार घायल:पांच नामजदों पर लाठी-डंडों से मारपीट और फायरिंग का आरोप, FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment