Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा हिट एंड रन, दूसरे घायल की भी मौत:तेज रफ्तार सफारी कार ने सड़क किनारे खड़े 3 लोगों को रौंदा था

    1 hour ago

    2

    0

    इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के विजय नगर इलाके में गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक हिट एंड रन हादसे ने एक और जान ले ली। पहले हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है, जबकि एक अन्य घायल का इलाज अभी जारी है। तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार और बेकाबू काले रंग की सफारी कार ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वेल्डिंग दुकानदार गुलाब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल बेल्डिंग कारीगर वीरू को तुरंत सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां देर रात करीब 11 बजे उसकी भी मौत हो गई। काम पर जल्दी पहुंचना बना हादसे की वजह मृतक वीरू के भाई अरविंद, निवासी नगला अलाई रामपुर नावली (इकदिल), ने बताया कि वीरू विजय नगर स्थित गुलाब सिंह की दुकान पर बेल्डिंग का काम करता था। गुरुवार को काम के दबाव के चलते उसे सुबह 6 बजे ही दुकान पर बुला लिया गया था, जबकि वह आमतौर पर 9 बजे पहुंचता था। इसी दौरान सड़क किनारे काम करते समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। परिवार पर टूटा आर्थिक संकट वीरू अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसके परिवार में पत्नी रिंकी देवी, मां आशा देवी और छोटे-छोटे बच्चे शामिल हैं। उसकी चार बेटियां और एक बेटा है, जिनकी परवरिश की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी। उसकी अचानक मौत के बाद परिवार के सामने भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है और घर में मातम का माहौल है। विधायक ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन शुक्रवार करीब 2 बजे सदर विधायक सरिता भदौरिया पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक और सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया। सीसीटीवी फुटेज में दिखी लापरवाही इस हिट एंड रन का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार की लापरवाही साफ नजर आ रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही कार्रवाई की बात कही जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में जहर खाकर मां-बेटे ने जान दी, पिता गंभीर:जेब में मिला सुसाइड नोट, घर के बाहर 5 पेज का नोटिस चिपका था
    Next Article
    संभल में भाई को सोते समय आग लगाई, 80% झुलसा:ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment