Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा स्थापना दिवस 6 अप्रैल को सभी मंडलों में मनेगा:7 से 12 अप्रैल तक चलेगा घर-घर संपर्क अभियान, 9 अप्रैल को सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन होगा

    9 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर में भाजपा के नवागत जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने जिला कार्यालय बरौधा कचार में बैठक कर संगठन के आगामी कार्यक्रमों और रणनीति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को जिले के सभी मंडलों में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। साथ ही 7 से 12 अप्रैल तक विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता ‘राष्ट्र प्रथम’ के मूल मंत्र को अपनाते हुए सेवा भाव से काम करने का संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। 6 अप्रैल को मंडलों में होंगे कार्यक्रम बैठक में बताया गया कि 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर जिले और मंडल स्तर के कार्यालयों को सजाया जाएगा। इस दौरान रंगोली, ध्वजारोहण और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ता अपने घरों पर भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर पार्टी का झंडा फहराएंगे। 9 अप्रैल को सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन जिलाध्यक्ष ने बताया कि 9 अप्रैल को लोहिया तालाब स्थित डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल में पार्टी के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में संगठन विस्तार, जनसंपर्क और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा होगी। 50 गांवों में चलेगा घर-घर संपर्क अभियान उन्होंने बताया कि 7 से 12 अप्रैल तक जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के 50 गांवों में जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी घर-घर संपर्क अभियान चलाएंगे। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही लाभार्थियों से संवाद कर फीडबैक भी लिया जाएगा। विकास और विश्वास की पहचान बनी भाजपा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा ने कहा कि भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के सिद्धांत पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज विकास, विश्वास और नए विचारों का पर्याय बन चुकी है। पार्टी कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएं। इन नेताओं की रही मौजूदगी बैठक का संचालन जिला महामंत्री स्वामी नाथ सिंह ने किया। इस मौके पर नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डेयरीसंचालक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई:पोस्टमार्टम में फांसी की पुष्टि, बिसरा सुरक्षित पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    मेडिकल कॉलेज से 7 चिकित्सक-कर्मचारी कार्यमुक्त:अब मूल विभाग में देंगे योगदान, सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment