Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा विधायक बोलीं- महिला आरक्षण से बदलेगा सत्ता संतुलन:राजबाला ने कहा- अब सिर्फ वोट नहीं, निर्णयों में भी होगी महिलाओं की भागीदारी

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर के विकास भवन सभागार में मिलक शाहबाद सुरक्षित सीट से भाजपा विधायक राजबाला ने एक प्रेस वार्ता की। करीब चार वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित इस वार्ता में उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया। विधायक राजबाला ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल आरक्षण नहीं, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी अब तक सिर्फ मतदान तक सीमित थी, जबकि सरकार बनाने में उनकी भूमिका अहम रही है। अब यह स्थिति बदलेगी, महिलाएं केवल वोटर नहीं रहेंगी, बल्कि लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा जैसे महत्वपूर्ण मंचों पर भागीदारी सुनिश्चित करेंगी और नीतिगत फैसलों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। राजबाला ने बताया कि महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने में कई दशकों तक राजनीति होती रही और विपक्षी दलों के कारण यह अधिनियम अटका रहा। उन्होंने कहा कि अब पूर्ण बहुमत की सरकार के चलते इसे पारित किया जा सका है। यह कदम देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस आरक्षण से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम होंगी। राजबाला ने इसे लोकतंत्र को और मजबूत बनाने वाला निर्णय बताया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया, जो महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। विधायक राजबाला सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विभिन्न हिस्सों में बदलाव हुए हैं और महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संजय निषाद का अखिलेश यादव पर हमला:कहा- सत्ता में रहकर भी मुसलमानों को नहीं दिया अधिकार, जेल में आजम खान से नहीं मिले
    Next Article
    गौ-संरक्षण पर प्रशासन सख्त, लापरवाही बर्दाश्त नहीं:जिलाधिकारी ने गौशालाओं की समीक्षा कर व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment