Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा विधायक के बेटों पर मकान गिराने का आरोप:पीड़ित का दावा; प्लॉट की हमारे पास रजिस्ट्री, बोले- जान दे देंगे, जायदाद नहीं जाने देंगे

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में भाजपा विधायक के बेटों पर मकान को जेसीबी से जबरन गिराने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने विधायक और उनके बेटों पर यह आरोप लगाते हुए न्याय न मिलने पर परिवार सहित जान देने की धमकी दी है। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीड़ित ने दावा किया है कि उनके पास मकान की रजिस्ट्री है, जबकि विधायक के बेटों ने फर्जी कागजात बनवा लिए हैं। घटना एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक पक्ष चिल्लाते हुए और आरोप लगाते हुए सुनाई दे रहा है। पुलिस से बहस भी हो रही है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। मामला बंडा थाना क्षेत्र का है। बंडा थाना क्षेत्र के निवासी बलविंदर ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पत्नी और भाई के नाम पर तीन आवासीय प्लॉट है, जिसकी रजिस्ट्री उनके पास है। बुधवार को जब वह और उनके भाई काम से बाहर गए थे, तब उनकी पत्नी ने फोन कर बताया कि कुछ लोग जेसीबी लेकर उनके भाई के मकान पर तोड़फोड़ कर रहे हैं। उस मकान में सामान भरा था और ताला लगा हुआ था। पत्नी ने यह भी बताया कि वे लोग भाई जसपाल सिंह की जमीन पर तोड़फोड़ कर रहे थे। बलविंदर ने तुरंत अपने भाई जसपाल को सूचना दी, जिसके बाद जसपाल ने डायल 112 पर कॉल किया। जब बलविंदर मौके पर पहुंचे, तब तक जेसीबी से मकान पूरी तरह तोड़ दिया गया था। मकान में रखा करीब दो लाख रुपये का सामान भी तहस-नहस हो गया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनसे कहा कि यह जमीन विधायक की है। इसके बाद बलविंदर ने बीजेपी विधायक चेतराम को फोन कर पूरी घटना बताई। आरेाप है विधायक ने बलविंदर से कहा यह उनकी जमीन है। इसका बैनामा भी कराया है। पुलिस की मौजूदगी में तोड़फोड़ करने वालों ने उनके साथ गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। वहीं एक वीडियो सामने आया है। इसमे पीड़ित और पुलिसकर्मियों के बीच बहस हो रही है। वीडियो में आवाज आ रही है कि विधायक ने सत्ता के जोर से मकान तुड़वाए हैं। ये सब अवैध रूप से कर रहे हैं, जबकि इसकी रजिस्ट्री हम सबके नाम है। कहा हम अपनी जान दे देंगे लेकिन जायदाद नही जाने देंगे। हालांकि जान देने की धमकी देने वाले व्यक्ति का चेहरा वीडियो में नही दिख रहा है। बलविंदर ने पूरे मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज करने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। बंडा थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को जमीन की नाप हुई थी। बुधवार को जेसीबी से कुछ तोड़फोड़ हुई थी। जब पुलिस पहुंची तो तोड़फोड़ हो चुकी थी। जमीन विधायक के बेटे अपनी बता रहे हैं। जमीन पर दावा करने वाले दूसरे पक्ष ने गुरुवार को कागज दिखाने की बात की है। उनकी तरफ से कोई शिकायती पत्र नहीं आया है। मामले में भाजपा विधायक और एसडीएम पुवायां से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने काॅल रिसीव नही की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट के 624 छात्र अनुपस्थित:41 केंद्रों पर एग्जाम की सीसीटीवी निगरानी, परीक्षाओं का निष्पक्ष संचालन
    Next Article
    इजरायल की संसद ने PM मोदी को जो सर्वोच्च सम्मान दिया, उसका क्या नाम है?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment