Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष-VIDEO:पुलिस के सामने चले लाठी-डंडे, फिर हुआ पथराव, गली में मची अफरा-तफरी

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में वाहन खड़े करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इससे गली में रह रहे दो परिवार आमने-सामने आ गए। इसके बाद पुलिस तो आई लेकिन मामला शांत होने की जगह बढ़ता चला गया। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हुआ। इससे अफरातफरी मच गई। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। मामला थाना एत्माद्दौला का है। वायरल सीसीटीवी में दिख रहा है कि एक पक्ष दूसरे पक्ष की तरफ पुलिस को लेकर जा रहा है। पुलिस दोनों को समझाने की कोशिश करती है। लेकिन कोई सुनने के लिए तैयार नहीं होता है। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से ब्लैक शर्ट पहने हुए लड़का पीली टी-शर्ट पहने व्यक्ति को धक्का देता है। इसके बाद दोनों पक्ष में जमकर लात-घुसे,लाठी-डंडे चलते है। इसके बाद कुछ लोग पथराव करते हुए दिखाई दे रहे है। घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे की है। जिसका 4 मिनट 35 सेंकंड का सीसीटीवी अब आयरल हो रहा है। पूरा मामला जानिए बता दें कि थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नूनिहाई स्थित दुर्गा नगर में बुधवार सुबह बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ, जिसमें चार युवक घायल हो गए। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कर्मवीर ने आरोप है कि पड़ोसी आए दिन उनके घर के सामने बाइक खड़ी कर देते हैं। कई बार कार खड़ी कर रास्ता भी बंद कर दिया जाता है, जिससे आने-जाने में परेशानी होती है। आरोप है कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह घर से निकल रहे थे। तभी पड़ोसी से वाहन हटाने के लिए कहा। इसी बात पर पड़ोसी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दूसरे पक्ष के अमन का आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर पड़ोसी उनसे रंजिश रखते हैं और इसी वजह से आए दिन झगड़े का बहाना तलाशते रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह इस संबंध में पहले भी कई बार थाने में शिकायत कर चुके हैं। बुधवार को पड़ोसी ने गाय का बछड़ा खुला छोड़ दिया था। इसकी शिकायत करने पर पड़ोसी पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और पथराव भी किया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मारपीट में अमन, धर्मेंद्र, योगेश और कर्मवीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह का कहना है कि बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पनकी में रेलवे लाइन के किनारे मिला युवक का शव:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, ड्यूटी के लिए निकला था
    Next Article
    कानपुर में दो युवकों ने किया सुसाइड:बिधनू में बहन के यहां आए युवक फंदे से लटका, चकेरी में ट्रेन से कटकर दी जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment