Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भोजपुरी एक्टर पवन सिंह पर 1 हजार का जुर्माना:बलिया में कोर्ट ने भरण-पोषण मामले में पेश न होने पर जुर्माना लगाया

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया में भोजपुरी एक्टर (MLC) पवन सिंह पर कोर्ट ने 1 हजार का जुर्माना लगाया है। भरण-पोषण मामले में सोमवार को परिवार न्यायालय में सुनवाई हुई। पवन सिंह अदालत में पेश नहीं हुए, जबकि उनकी पत्नी ज्योति सिंह कोर्ट पहुंची थीं। अदालत ने पवन सिंह को अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का अंतिम अवसर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होगी। अदालत ने समय पर सबूत ने देने के मामले में ज्योति सिंह पर भी 500 रुपये का हर्जाना लगाया है। पिछली सुनवाई में भी न्यायालय ने पवन सिंह को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद सोमवार को वह अदालत नहीं पहुंचे। 22 अप्रैल 2022 को दाखिल की थी याचिका ज्योति सिंह ने 22 अप्रैल 2022 को बलिया परिवार न्यायालय में अंतरिम भरण-पोषण के लिए याचिका दाखिल की थी। इसके बाद से मामले की सुनवाई चल रही है। दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के लिए कोर्ट ने काउंसलिंग भी कराई, लेकिन मामला नहीं सुलझ सका। पवन सिंह ने बिहार के आरा जिले के पारिवारिक न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। इसके बाद ज्योति सिंह ने बलिया परिवार न्यायालय में भरण-पोषण की याचिका दाखिल की। मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। 'पवन जी को बार-बार कोर्ट बुलाया जाता है, लेकिन आते नहीं' सुनवाई के बाद ज्योति सिंह ने बातचीत में कहा- मामला कोर्ट की प्रक्रिया के अनुसार धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। पवन सिंह को बार-बार कोर्ट बुलाया जाता है, लेकिन वह पेश नहीं होते। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें काफी परेशानी होती है। उनके पिता की तबीयत भी ठीक नहीं है और वह खुद भी बलिया में नहीं रहती हैं। हर तारीख पर उन्हें बाहर से बलिया आना पड़ता है। ज्योति ने कहा, "मैं हर डेट पर बार-बार आती हूं। वो चार साल से यहां पर नहीं आए हैं, एक भी डेट पर नहीं आते हैं, तो परेशानी तो होती है।" अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होगी। कोर्ट से उम्मीद के सवाल पर ज्योति सिंह ने कहा कि अब उन्हें न्याय की उम्मीद अदालत से ही है। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है और उन्हें उम्मीद है कि न्याय मिलेगा। रहने के अधिकार को लेकर भी जताई चिंता ज्योति सिंह ने कहा कि उन्हें वहां रहने का अधिकार है। उन्होंने बताया कि इस बारे में उनकी बातचीत भी हुई थी। उनके मुताबिक, पवन सिंह के बड़े भाई की ओर से एक ऑडियो में उन्हें वहां आकर दिखाने की बात कही गई थी। ज्योति ने कहा कि उन्हें ऐसी धमकियां मिलती हैं और हर व्यक्ति के अंदर स्वाभिमान होता है। पवन सिंह की मां की तबीयत खराब होने की जानकारी ज्योति सिंह को सोशल मीडिया के जरिए मिली थी। उन्होंने पवन सिंह के नंबर पर फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। उनके पास पवन सिंह का वर्तमान सक्रिय नंबर भी नहीं है। ज्योति ने अपने भाई को उनकी सास की तबीयत की जानकारी लेने के लिए भेजा था। भाई से मिली जानकारी के अनुसार उनकी सास अब ठीक हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आ गई हैं। ज्योति सिंह ने बताया कि पवन सिंह से उनकी आखिरी बातचीत लोकसभा चुनाव के दौरान हुई थी। चुनाव प्रचार के समय दोनों के बीच बात हुई थी, इसके बाद बातचीत नहीं हुई। 9 सितंबर को भी कोर्ट नहीं पहुंचे थे पवन सिंह 9 सितंबर को हुई पिछली सुनवाई में भी ज्योति सिंह अदालत में मौजूद थीं, जबकि पवन सिंह पेश नहीं हुए थे। उनकी अनुपस्थिति पर कोर्ट ने 1 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था और अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया था। अब सोमवार की सुनवाई में भी पवन सिंह के पेश नहीं होने पर कोर्ट ने उन्हें 17 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का अंतिम अवसर दिया है। अब जानिए भोजपुरी स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का पूरा मामला क्या है? ज्योति, पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। दरअसल, पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने सुसाइड कर लिया था। इसके 3 साल बाद 6 मार्च 2018 को पवन सिंह ने ज्योति से यूपी के बलिया में शादी की। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्तों में खटपट शुरू हो गई। ज्योति ने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न तथा दो बार गर्भपात करवाने का आरोप लगाया। पवन सिंह ने इन आरोपों को खारिज किया। अप्रैल 2022 में ज्योति सिंह ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की। पवन सिंह ने भी आरा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई। 11 फरवरी को सुलह की कोशिश के लिए कोर्ट में दोनों को हाजिर होना था, लेकिन पवन सिंह तबीयत खराब होने के कारण उपस्थित नहीं हुए। 2024 लोकसभा चुनाव में जब पवन सिंह काराकाट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे तो ज्योति ने उनके लिए प्रचार किया। तब खबरें आई कि दोनों में सुलह हो गई है। हालांकि, चुनाव नतीजे आने के बाद दोनों के अलगाव की खबरें आने लगी। वैसे ज्योति बार-बार साथ रहने की अपील करतीं हैं। ज्योति सिंह ने पवन सिंह से 10 करोड़ एलिमनी की मांग की है ज्योति सिंह के वकील ने बताया था कि 'ज्योति सिंह ने जज से इंसाफ मांगा है। उन्होंने कहा है कि अगर पवन सिंह नहीं रखना चाहते तो मुझे 10 करोड़ रुपए और एक मकान एलिमनी (गुजारा भत्ता) के तौर पर दें।’ अब जानिए, एलिमनी होती क्या है… जब एक व्यक्ति दूसरे को खाना, कपड़ा, घर, एजुकेशन और मेडिकल जैसी बेसिक जरूरत की चीजों के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट करता है तो उसे मेंटेनेंस (एलिमनी) यानी गुजारा भत्ता कहते हैं। हिंदू मैरेज एक्ट 1955 के तहत 2 तरह की एलिमनी (गुजारा भत्ता) होती है। अंतरिम गुजारा भत्ता: जब तक कोर्ट की कार्यवाही चल रही होती है और शुरुआत में खर्चा करने के लिए पैसा नहीं है। तब सेक्शन 24 के तहत कोर्ट का फैसला आने तक शिकायतकर्ता को गुजारा भत्ता मिलता रहता है। परमानेंट गुजारा भत्ता: सेक्शन 25 के तहत तलाक के बाद मिलने वाली एलिमनी परमानेंट भत्ता कहलाती है। इस मेंटेनेंस में स्त्रीधन शामिल नहीं होता, उस पर सिर्फ पत्नी का अधिकार होता है। भत्ता कितना होगा यह पति की आय, संपत्ति, जिम्मेदारियां आदि को देखते हुए कोर्ट तय करता है। पहली पत्नी ने 2015 में किया था सुसाइड बता दें कि पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने साल 2015 में आत्महत्या कर लिया था। उसके बाद भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के अफेयर की चर्चा जाने-माने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ होने लगी । लेकिन पवन सिंह ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले रामबाबू सिंह की बेटी ज्योति सिंह के साथ 7 मार्च 2018 को शादी की। इन्होंने बलिया के एक शंकर होटल से बड़े ही धूमधाम से शादी कर अपने फैंस को हैरत में डाल दिया था । लेकिन पवन की दूसरी शादी भी लंबे समय तक नहीं चल पाई । ………….. ये खबर भी पढ़िए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में डेयरी संचालक के घर से 5 लाख चोरी:बेटी की शादी के लिए जमा किए थे रुपए; बाजार गया था परिवार, पीछे से वारदात
    Next Article
    लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों के पास पहुंचे सीएम योगी:राहत सामग्री बांटी; 40 हजार घरों में घुसा है पानी, लोग पलायन कर रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment