Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजयुमो के पूर्व उपाध्यक्ष पर चाकू से हमला, VIDEO:कानपुर में पीठ में मारी गोली; पिता-मां समेत 9 पर FIR; बजरंगदल का नेता अरेस्ट

    19 hours ago

    1

    0

    कानपुर में भाजयुमों के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पर चाकू से ताबड़तोड़ 7 से अधिक वार किए। इसके बाद गोली मार दी गई। मरा समझकर सभी आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हैलेट में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी है। घटना का CCTV सामने आने के बाद मंगलवार देर रात पुलिस ने आरोपी बजरंग दल के पूर्व नगर संयोजक को गिरफ्तार कर लिया है। भाई की तहरीर पर मां-पिता और बेटे समेत 9 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की गई है। 2 तस्वीरें देखिए… रावतपुर में एक शादी समारोह से लौट रहा था भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनू राठौर नवाबगंज के शिवराज सिग्नेचर सिटी में रहते है। छपेड़ा पुलिया पर उनकी पूजन सामग्री की दुकान है। मंगलवार की रात वह रावतपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से करीब 12 बजे छपेड़ा पुलिया स्थित दुकान के पास से लौट रहे इसी बीच बजरंग दल के पूर्व नगर संयोजक अभिषेक विश्वकर्मा, साजन उर्फ रोहित, बाबा लाइट ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर मारपीट शुरू कर दी। परिवार के लोगों ने बताया- मारपीट के दौरान आरोपियों ने सोनू पर चाकू से एक के बाद एक करीब 7 से 8 वार किए। इसके साथ ही उसे पीठ पर गोली भी मार दी। घटना की जानकारी पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शिवांग मिश्रा मौके पर पहुंचे। सोनू के भाई मोनू राठौर की तहरीर रावतपुर थाने में तहरीर दी है। तहरीर में लिखा- मंगलवार रात करीब 11:30 बजे वह अपने भाई सोनू राठौर और गीता नगर निवासी आयुष गौतम के साथ अपनी ऑरा कार से रामलला मंदिर से वापस आर रहा था। छपेड़ा पुलिया के पास राजेश बाबा वाली गली में अनिल विश्वकर्मा उर्प बउवा उसका बेटा अभिषेक, सागर, पीयूष, पत्नी कमलेश, सागर सैनी, रिंकू, साजन, अभय समेत अन्य अज्ञात लोेगों ने अचानक कार को छपेड़ा पुलिया के पास घेर लिया। भाई सोनू राठौर और आयुष जैसे ही गाड़ी से उतरे। वैसे ही सभी लोगों ने भाई को जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। अभिषेक विश्वकर्मा ने मेरे भाई सोनू के ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। गोली मेरे भाई के पेट में लगी। आरोपियों ने जब देखा की भाई जिंदा है तो उस पर चाकू से कई वार किए। पुलिस ने बजरंग दल के पूर्व नगर संयोजक अभिषेक विश्वकर्मा, पिता अनिल विश्वकर्मा, मां कमलेश विश्वकर्मा, भाई सागर, पीयूष, सागर सैनी, साजन उर्फ रोहित सैनी, रिंकू समेत 9 नामजद और अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में 2 टीमें लगाई गई हैं। डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने बताया- दोनों पक्षों के बीच दुकान को लेकर के लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी के चलते मंगलवार की देर रात सोनू को अकेला पाकर अभिषेक, साजन ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे पर हमला कर दिया और उसे मरा समझ कर छोड़कर भाग गए। डीसीपी ने बताया- आरोपी अभिषेक विश्वकर्मा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉक्टरों ने सोनू राठौर को खतरे से बाहर बताया है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपी अभिषेक ने बताया- मैं अपने घर के बाहर रात में खड़ा था। तभी सोनू राठौर अपनी दुकान से लौटते समय मेरे सिर मारा। मैंने मना किया तो बोले कि अभी तुम्हें मारा है। तुम्हारे बाप को भी मारूंगा। इसी के बाद हम लोगों को गुस्सा आ गया। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए… 'TTE ने चलती ट्रेन में मेरे साथ रेप किया':गोरखपुर में सेना भर्ती की तैयारी कर रही, बोली-सीट के बहाने केबिन में ले गया गोरखपुर में लड़की ने अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के TTE पर रेप का आरोप लगाया। सेना भर्ती की तैयारी कर रही लड़की ने कहा- मैं एनसीसी सी-सर्टिफिकेट की परीक्षा देने मऊ गई थी। लौटते समय भीड़ ज्यादा होने के कारण टिकट नहीं ले सकी और AC कोच में चढ़ गई। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट बोला- नाड़ा खींचना, ब्रेस्ट पकड़ना रेप की कोशिश:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इसे रेप की तैयारी बताया था, CJI ने फैसला पलटा
    Next Article
    9 मरीजों की आंख निकालनी पड़ी, 9 की रोशनी गई:गोरखपुर में 30 मरीजों ने कराया मोतियाबिंद का ऑपरेशन, 24 घंटे बाद हालत बिगड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment