Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में पंचायत के बाद जिला अस्पताल में मारपीट:ससुराल पक्ष ने दामाद को पीटा, साले ने कैंची से हमला किया

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में पति-पत्नी के बीच विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत के बाद मामला बिगड़ गया। घायल पति जब मेडिकल कराने जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचा, तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे मारपीट की। इस दौरान साले ने कैंची से हमला करने का प्रयास किया। मामला हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव फुलसिंघा का है। गांव निवासी समर पुत्र अली अहमद की शादी चार साल पहले मुशर्रफ हुसैन की बेटी गुलेराना से हुई थी। समर की पत्नी बच्चों के साथ काफी समय से अपने मायके में रह रही थी, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था। बुधवार दोपहर दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। आरोप-प्रत्यारोप के बीच दामाद समर और ससुर मुशर्रफ हुसैन के बीच झगड़ा बढ़ गया और मारपीट हो गई। इस दौरान समर के सिर में चोट आई। घायल अवस्था में समर ने थाना पुलिस से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद समर को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल भेज दिया। पुलिस की मजरूम चिट्ठी के आधार पर समर का मेडिकल परीक्षण चल रहा था। इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने समर से मारपीट शुरू कर दी। समर के चचेरे साले मुस्लिम पुत्र अशरफ ने अस्पताल की कैंची उठाकर अपने जीजा पर हमला करने का प्रयास किया। समर ने अस्पताल के लोहे के स्टूल का इस्तेमाल कर अपना बचाव किया। मारपीट में महिलाएं भी शामिल थीं। अस्पताल के अंदर हुई इस घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है। थाना प्रभारी सुधीर पवार ने बताया कि घायल युवक की शिकायत पर उसका मेडिकल कराया गया है। अस्पताल में भी झगड़े की सूचना मिली है, दूसरा पक्ष थाने पर नहीं आया है। जिनके बीच झगड़ा हुआ है वह दामाद-ससुर है, पूरे मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से उत्तर पुस्तिका लेकर भागा:कन्नौज में एक घंटे बाद बरामद हुई कॉपी, दो शिक्षक हटाए गए
    Next Article
    कानपुर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मारी:10 साल की बच्ची समेत युवक घायल, FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment