Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भक्ति का दिव्य लोक:कानपुर के आनंदेश्वर धाम में दिखा कैलाश का नजारा, बर्फीले बाबा के रिसेप्शन पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ा

    4 hours ago

    1

    0

    परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर के दरबार में सोमवार को एक ऐसा दृश्य जीवंत हो उठा, जिसे देख भक्तों को साक्षात कैलाश पर्वत पर होने का अनुभव हुआ। अवसर था 'आनंदेश्वर बाबा' के विशेष रिसेप्शन का, जिसके लिए पूरे मंदिर परिसर को एक अलौकिक हिमखंड के रूप में तब्दील कर दिया गया था। इस भव्य आयोजन में न केवल श्रृंगार की सुंदरता चर्चा का विषय रही, बल्कि आयोजित भजन संध्या ने श्रद्धालुओं को भक्ति के रस में सराबोर कर दिया। महंत हितेश्वर गिरी महाराज ने बताया कि, मंदिर के मुख्य गर्भ गृह और बाहरी हिस्से को इस तरह सजाया गया था, कि मानों भगवान शिव और माता पार्वती बादलों के ऊपर हिमालय की चोटियों पर विराजमान हों। इस विशेष सजावट के लिए क्विंटल भर सफेद रूई का इस्तेमाल किया गया, जिससे घने बादलों और ताजी बर्फ का भ्रम पैदा हो रहा था। पृष्ठभूमि में नीले आकाश और बर्फीले पहाड़ों की कलाकृति ने इस दरबार की भव्यता में चार चांद लगा दिए। भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमाओं को उनके सबसे सौम्य और दिव्य स्वरूप में प्रतिष्ठित किया गया था। महादेव जहाँ व्याघ्र चर्म धारण किए अपने पारंपरिक रूप में दिखे, वहीं माता पार्वती लाल और सुनहरे वस्त्रों में साक्षात शक्ति का रूप नजर आईं। उनके समीप ही चांदी सी चमक बिखेरते नंदी महाराज की प्रतिमा और भगवान का त्रिशूल स्थापित था, जो पूरे दृश्य को पूर्णता दे रहा था। दरबार की ऊपरी सजावट में गेंदे और गुलाब की मोटी मालाओं का प्रयोग किया गया था, जो बर्फ जैसे सफेद वातावरण के बीच रंगों का अद्भुत संतुलन बना रही थीं। "श्री आनंदेश्वराय नमः" लिखे चांदी के फ्रेम के नीचे बिखरी पुष्पों की सुगंध ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। श्रृंगार के साथ-साथ आयोजित हुई भजन संध्या इस उत्सव का मुख्य आकर्षण रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा में आज अहम विषयों के एग्जाम:पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा शुरू, दूसरी पाली में 12वीं का बायो-मैथ्स का पेपर
    Next Article
    धारदार हथियार से गला रेतकर अधेड़ की हत्या:मुजफ्फरनगर में पत्नी ने देखा खून से लथपथ शव, शक के आधार पर घरवाले हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment