Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भक्ति संध्या का निमंत्रण लेकर पहुंचा रोबोट:योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में हर-हर शंभू फेम अभिलिप्सा प्रस्तुत करेंगी भजन

    11 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) में उस समय कौतूहल मच गया, जब एक रोबोट भव्य भक्ति संध्या का निमंत्रण लेकर उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन के पास पहुंचा। यह रोबोट डॉग बाहर बरामदे से प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पास चलकर गया। उनका अभिवादन किया। हाथ मिलाया। बैठकर नमस्ते किया और फिर उनके सामने दंडवत होकर निमंत्रण पत्र सौंपा। दरअसल व्रैपी फ्रैपी हास्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। 17 फरवरी को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में शाम 6 से रात 11 बजे तक यह कार्यक्रम आयोजित होगा। हर-हर शंभू गाकर प्रसिद्ध हुईं अभिलिप्सा पांडा इस कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत करेंगी। भगवान शंकर के भजनों पर यह भव्य भजन संध्या आयोजित होगी। पहले GDA उपाध्यक्ष, फिर कमिश्नर को सौंपा निमंत्रण कंपनी के निदेशक शिवम सिंह अपनी टीम के साथ GDA कार्यालय पहुंचे। प्रथम तल पर उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन का कक्ष है। बरामदे से ही रोबोट चलते हुए उनके पास गया। रोबोट को शिवभक्त का नाम दिया गया था। उसे उसी अनुरूप ड्रेस भी पहनाई गई थी। रोबोट की ओर से निमंत्रण पत्र देने का गोरखपुर में यह पहला मामला है। रोबोट से GDA उपाध्यक्ष ने निमंत्रण पत्र प्राप्त किया। निमंत्रण देने के बाद भी रोबोट ने उनका अभिवादन स्वीकार किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में सराफा व्यापारी ने जहर खाया:गंभीर हालत में कानपुर रेफर, विरोध में व्यापारियों ने बंदी की दुकानें
    Next Article
    गोविंद नगर के साई विला अपार्टमेंट में भीषण आग:गैस गीजर से हुआ हादसा, फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने घंटेभर में पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment