Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाकियू BRSS ने संभल DM को हल भेंट किया:किसानों की समस्याओं पर 18 मई को पंचायत में अधिकारी बुलाने की मांग

    11 hours ago

    2

    0

    भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) और भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर संभल के नवागत जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष कर्मेंद्र चौधरी और जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी को सम्मान स्वरूप हल भेंट किया। इस दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा और उनके समाधान का आश्वासन प्राप्त किया। किसानों ने जिलाधिकारी के समक्ष खाद की कमी, जर्जर सड़कों और अनियमित विद्युत आपूर्ति जैसी प्रमुख समस्याओं को उठाया। उन्होंने इन मुद्दों के तत्काल समाधान की मांग की, जो क्षेत्र के किसानों को प्रभावित कर रहे हैं। इसके साथ ही, संगठन ने 18 मई को संभल के ब्लॉक परिसर में किसान पंचायत आयोजित करने की जानकारी दी। इस पंचायत में किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग को लेकर डिप्टी कलेक्टर वंदना मिश्रा को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में तहसीलदार संभल, खंड विकास अधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक, एसडीओ विद्युत चंद्रभूषण, चिकित्सा अधीक्षक और एसडीओ जल मिशन सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है। युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, युवा मंडल उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, जिला प्रभारी सुभाष चाहल, जिला संरक्षक शिवनारायण सैनी, सलाहकार सरदार गुरु वचन सिंह, जिला मंत्री खेमपाल यादव, जिला प्रचार मंत्री संतवीर सिंह, जिला महासचिव अनमोल कुमार, तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, तहसील संरक्षक सेवक सैनी, तहसील अध्यक्ष (अ.मो.) मेहंदी हसन, ब्लाक महासचिव धीरेन्द्र त्यागी, तहसील उपाध्यक्ष राजपाल कश्यप, श्रीपाल यादव ब्लॉक महासचिव पवासा, ब्लॉक सचिव कनिक चौधरी, तहसील महासचिव चंदौसी चंद्र विजय राणा, वरिष्ठ कार्यकर्ता सतेन्द्र चौधरी, वरिष्ठ कार्यकर्ता विजेन्द्र सिंह और वरिष्ठ कार्यकर्ता ज्ञानचंद कश्यप सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को:जागरूकता के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Next Article
    बलरामपुर में डिजिटल जनगणना की शुरुआत:7 मई से स्व-गणना अभियान, 21 मई तक चलेगा जागरूकता महाअभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment