Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को:जागरूकता के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    10 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के तत्वावधान में 09 मई को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं न्यायाधीश रविंद्र कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन और अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के उद्देश्य से जनपद में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जनपद न्यायाधीश रविंद्र कुमार सिंह ने जिला न्यायालय परिसर से एक प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जनपद की सभी तहसीलों में भ्रमण करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों को लोक अदालत के बारे में जागरूक करना और उन्हें अधिक से अधिक मामलों को इसमें निस्तारित कराने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नूपुर श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत वैकल्पिक विवाद निस्तारण की एक प्रभावी व्यवस्था है। इसमें आपसी सहमति से मामलों का शीघ्र, सरल और कम खर्च में समाधान किया जाता है। सचिव श्रीवास्तव ने आगे बताया कि लोक अदालत में निस्तारित मामलों पर न्यायालय शुल्क वापस किया जाता है। साथ ही, इसका निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होता है, जिससे विवादों का स्थायी समाधान संभव होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में दिनभर रही तेज धूप, तापमान फिर चढ़ा:दिन के तापमान में 6.2°C की बढ़ोत्तरी, कल हो सकती है बूंदाबांदी
    Next Article
    भाकियू BRSS ने संभल DM को हल भेंट किया:किसानों की समस्याओं पर 18 मई को पंचायत में अधिकारी बुलाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment