Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भीम कथा विवाद के बाद संगसियापुर में शांति बैठक:कानपुर देहात DM-SP ने संभाला मोर्चा; हालात सामान्य

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम संगसियापुर में भीम कथा के दौरान देवी-देवताओं पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। 25 मार्च को कार्यक्रम के समापन के बाद मारपीट की घटना हुई और अंबेडकर पार्क में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित मिलने से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया। स्थिति को देखते हुए बुधवार को जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने गांव का दौरा किया। उन्होंने मौके पर उच्च स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की, जिसमें दोनों पक्षों के लोग, ग्राम प्रधान और स्थानीय गणमान्य नागरिक शामिल हुए। बैठक के दौरान अधिकारियों ने संवाद के जरिए विवाद को सुलझाने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की भड़काऊ बयानबाजी से बचें और आपसी भाईचारा बनाए रखें। अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है। प्रशासन की पहल के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। लोगों में शांति का माहौल देखने को मिल रहा है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय, क्षेत्राधिकारी संजय सिंह, उपजिलाधिकारी नीलमा यादव, तहसीलदार पवन कुमार और प्रभारी निरीक्षक हरमीत सिंह सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेप के दोषी को 10 साल की कैद:चित्रकूट में घर में घुसकर की थी वारदात, कोर्ट ने सुनाया फैसला
    Next Article
    गाजीपुर में लटके तार देख भड़के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा:MD को फोनकर बोले- अधिकारी RDSS का पैसा खा गए; सस्पेंड करिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment