Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में लटके तार देख भड़के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा:MD को फोनकर बोले- अधिकारी RDSS का पैसा खा गए; सस्पेंड करिए

    4 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा गांव में लटके तार देखकर भड़क गए। मंत्री ने इसे गंभीर लापरवाही करार देते हुए कहा- कब, कहां, किसकी दुर्घटना में मौत हो जाए, कोई नहीं जानता।मौके से ही उन्होंने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू कुमार को फोन किया। मंत्री ने एमडी से कहा- मुझे लगता है कि आरडीएसएस (RDSS) का सारा पैसा अधिकारी खा गए हैं, क्योंकि जमीन पर कोई काम दिख नहीं रहा। उन्होंने तुरंत काम शुरू कराने और संबंधित अधिकारियों को निलंबित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। अब जानिए पूरा मामला… दरअसल मंत्री एके शर्मा बुधवार को लखनऊ से बलिया जा रहे थे। गाजीपुर में उनका कोई कार्यक्रम नहीं था। बीच रास्ते महड़ौर गांव की रोड पर उन्होंने बिजली का तार लटकता देखा तो काफिला रोकने के निर्देश दिए। गाड़ी से उतरकर उन्होंने तारों की स्थिति देखी। कई स्थानों पर बिजली के तार अत्यंत नीचे झूल रहे थे। आबादी वाले इलाकों में भी बिजली व्यवस्था बेहद खराब थी, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ था। इसके बाद गाड़ी में ही बैठकर मंत्री ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू कुमार को फोन कर दिया। उन्होंने निर्देश दिया, सभी जर्जर, लटके और अव्यवस्थित तारों को तत्काल ठीक किया जाए। मंत्री ने भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए सख्त निगरानी और नियमित जांच सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे भी ऐसी लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। एके शर्मा बलिया के रसड़ा स्थित नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में शामिल होने जा रहे थे। जानें क्या है RDSS योजना, जिसका मंत्री ने किया जिक्र पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (RDSS) भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है। इसका उद्देश्य 2025-26 तक बिजली वितरण कंपनियों की परिचालन क्षमता और वित्तीय स्थिरता में सुधार करना है। ₹3.03 लाख करोड़ के बजट वाली यह योजना स्मार्ट मीटरिंग, इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और 2024-25 तक नुकसान को 12-15% तक कम करने पर केंद्रित है। योजना का मुख्य उद्देश्य स्मार्ट मीटरिंग: उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाना। बुनियादी ढांचा अपग्रेड: कृषि फीडर अलग करना, पुराने तारों को बदलना, और नए सबस्टेशन स्थापित करना। आईटी/ओटी एकीकरण: एआई (AI) का उपयोग करके बिजली की खपत और मांग का पूर्वानुमान लगाना। ------------------------------ ये खबर भी पढ़िए… चोर का पीछा कर रहे सिपाही के दोनों पैर कटे:गोंडा स्टेशन पर आरोपी हिरासत से भागा, सिपाही पकड़ने दौड़ा तो ट्रेन की चपेट में आया यूपी के गोंडा रेलवे स्टेशन पर पुलिस हिरासत से भाग रहे चोर को पकड़ने की कोशिश में GRP सिपाही ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके दोनों पैर कट गए। एक पैर कटकर अलग हो गया, जबकि दूसरा खाल के सहारे लटका है। घटना मंगलवार रात 12 बजे की है। जख्मी होने के बाद भी सिपाही आकाश सिंह (29) ने चोर सुनील कुमार (35) को पकड़ लिया। चीख-पुकार सुनकर जीआरपी स्टेशन से पुलिसवाले आ गए। उन्होंने चोर को दबोच लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीम कथा विवाद के बाद संगसियापुर में शांति बैठक:कानपुर देहात DM-SP ने संभाला मोर्चा; हालात सामान्य
    Next Article
    सादाबाद सीट पर कौन मजबूत, वर्तमान या पूर्व विधायक?:सपा से आपकी पसंद कौन रहेगा, बसपा से किसे दिग्गज मानते हैं आप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment