Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भूमि विवाद में पहुंची पुलिसकर्मियों से मारपीट:शाहजहांपुर में कार का शीशा तोड़ा, एक आरोपी हिरासत में

    6 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक गांव में भूमि विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। घटना गुरूवार की रात की है। रात में सूचना मिलते ही छह पुलिसकर्मी सादी वर्दी में निजी कार से गांव पहुंच गए। पुलिस ने एक पक्ष को कार्रवाई की चेतावनी दी तो आक्रोशित लोग पुलिसकर्मियों पर हमलावर हो गए। पुलिसकर्मियों ने वहां से जाने की कोशिश की तो उनके उपर पथराव किया गया। जिसमे कार का शीशा भी टूटा है। फिलहाल उसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल गांव पहुंचा और एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। थाना खुटार क्षेत्र के सिलहुआ गांव के रहने वाले सत्यपाल यादव और जंडैल के बीच भूमी का विवाद है। सत्यपाल ने गांव में जंडैल के घर के पास एक जमीन खरीदी थी। जंडैल उस जमीन को अपना बताकर सत्यपाल का विरोध करने लगे। इसी को लेकर गुरूवार रात दोनो पक्षों में विवाद होने लगा। पुलिसकर्मी निजी कार से गांव पहुंचे और सत्यपाल पक्ष के लोगों को कार्रवाई की चेतावनी देकर वहां से जाने के लिए कहने लगे। उसके बाद उस पक्ष ने पुलिस पर पक्षपात करने आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि उन लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की। उसके बाद पुलिसकर्मी वहां से जाने लगे तो किसी ने पथराव कर दिया। एक पत्थर पुलिस की गाड़ी पर लगा और शीशा टूट गया। उसके बाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एक आरोपी को हिरासत में लिया । सत्यपाल पक्ष का आरोप है कि जंडैल सिंह भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं ।पुलिस ने भी उल्टा हमारे साथ मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि किसी ने कार का शीशा तोड़ दिया था। मारपीट करने का आरोप गलत है। इस मामले में एक आरोपित को हिरासत में लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में हिंदू संगठनों के विरोध के बाद रुकी:आकांक्षा-शाहवेज की शादी, मां बोलीं- लव जिहाद का आरोप गलत
    Next Article
    गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ:ताल रिंग रोड का करेंगे निरीक्षण, दो दिवसीय दौरा; शिवरात्रि पर करेंगे जलाभिषेक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment