Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले भाई की मौत:गोरखपुर में नीलगाय से बाइक टकराईं; इकलौते बेटे का भी उसी दिन मुंडन संस्कार था

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में शनिवार को बहन की शादी से 18 दिन पहले सड़क हादसे में भाई मौत हो गई। वह अपनी बहन के शादी का कार्ड बांटने बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। लेकिन बीच रास्ते में अचानक नीलगाय आने से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में दुल्हन के भाई के सिर में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस की सूचना पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल, मृतक के बहन के शादी के दिन ही उसके इकलौते बेटे का भी मुंडन संस्कार होना था। लेकिन इस हादसे के बाद खुशियों वाले घर में मातम पसर गया है। 3 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरी घटना… बहन की शादी का कॉर्ड बांटने निकले थे यह हादसा पिपराइच थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा-पिपराइच मार्ग पर महुअवा चौराहे के पास की है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अभिषेक गौड़ के रूप में हुई है। गुलहरिया थाना क्षेत्र के इस्लामपुर गांव निवासी लक्ष्मण के 3 लड़के अखिलेश, संदीप और अभिषेक व एक छोटी सबसे छोटी बेटी रोशनी है। रोशनी की 13 मई को शादी तय है। इसके साथ ही मृतक अभिषेक के इकलौते बेटे सूर्यांश का भी उसी दिन मुंडन संस्कार होना था। इसके चलते घर में जोरों से तैयारियां चल रही हैं। अभिषेक शनिवार को सुबह अपनी बहन की शादी का निमंत्रण कॉर्ड बांटने निकले थे। वो दोपहर 2.00 बजे सोनबरसा-पिपराइच मार्ग से होते हुए एक दोस्त के यहां कॉर्ड देने जा रहे थे। उसी समय उनकी बाइक के सामने एक नीलगाय आ गईं। दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। अभिषेक टक्कर के बाद सड़क पर गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोट आ गई, जिसके कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मां और पत्नी को लगा गहरा सदमा टक्कर इतनी भीषण थी कि अभिषेक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना होते ही आसपास मौजूद लोग तत्काल वहां पहुंचे लेकिन तब तक अभिषेक दम तोड़ चुके थे। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पिपराइच सीएचसी लेकर गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही तत्काल परिजन सीएचसी पहुंच गए। अभिषेक के शव को देखते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। अभिषेक की मौत की खबर मिलते ही मां राजमती देवी और पत्नी गहरे सदमें में है। मां बेटे के शव को देख अचेत हो जा रही है। पत्नी और इकलौते बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी के घर में पसरा मातम अभिषेक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। अभिषेक के पिता का कहना है कि अभिषेक घर का बहुत ही जिम्मेदार लड़का था। वह शादी की जिम्मेदारियों को बखूबी एक भाई के तौर पर निभा रहा था। भाई की मौत से बहन समेत पूरे परिवार को बड़ा झटका लगा है। जहां कुछ दिनों बाद खुशियां आने वाली थी। अब वहां पर मातम पसर गया है। इस सम्बंध मे थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया की नीलगाय और बाइक मे टक्कर होने से अभिषेक मौत हो गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में 4 इंस्पेक्टर, 5 उपनिरीक्षकों के तबादले:एसपी ने कानून व्यवस्था सुधारने को किया ट्रांसफर, मुरसान के कोतवाली निरीक्षक को हटाया
    Next Article
    बलिया में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं:बलिया में डीएम ने कहा- स्टॉक होने पर पंप बंद मिला तो होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment