Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में 4 इंस्पेक्टर, 5 उपनिरीक्षकों के तबादले:एसपी ने कानून व्यवस्था सुधारने को किया ट्रांसफर, मुरसान के कोतवाली निरीक्षक को हटाया

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस क्रम में चार इंस्पेक्टर और पांच उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है, जिसका लक्ष्य जिले की पुलिसिंग को और बेहतर बनाना है। तबादलों की सूची के अनुसार, मुरसान के कोतवाली निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप गिरी को विशेष जांच प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी जगह कोतवाली हाथरस सदर की आगरा रोड पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक अरविंद कुमार को मुरसान का नया कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली चंदपा में तैनात इंस्पेक्टर (क्राइम) जयप्रकाश को सादाबाद का अपराध निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, सादाबाद में कार्यरत नदीम असगर को सम्मन सेल का प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक के वाचक पद से हटाकर लोक शिकायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके विपरीत, सुनील कुमार वर्मा को लोक शिकायत प्रकोष्ठ से स्थानांतरित कर वाचक अपर पुलिस अधीक्षक का पदभार दिया गया है। तीन पुलिस चौकिया के प्रभारी भी बदले उपनिरीक्षकों के तबादलों में सत्यपाल यादव को पुलिस लाइन से आगरा रोड चौकी (सदर कोतवाली) का प्रभारी बनाया गया है। यदुनाथ सिंह को देदामई चौकी (थाना सासनी) से हटाकर मेंडू गेट चौकी (कोतवाली) का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, देवेंद्र पाल सिंह को मुरसान थाना से स्थानांतरित कर देदामई चौकी (थाना सासनी) का प्रभारी बनाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में विश्वकर्मा लड़की की मौत पर सियासत:राहुल-प्रियंका ने पूछा- बेटियां असुरक्षित क्यों? अखिलेश ने पिता का वीडियो दिखाया
    Next Article
    बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले भाई की मौत:गोरखपुर में नीलगाय से बाइक टकराईं; इकलौते बेटे का भी उसी दिन मुंडन संस्कार था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment