Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहन से 2 साल तक रेप करने वाला भाई गिरफ्तार:पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल, बहन ने ही दर्ज कराई थी FIR

    6 hours ago

    2

    0

    बरेली में अपनी सगी बहन से रेप करने वाले आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आज उसे कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपनी बहन के साथ रेप करता था और विरोध करने पर मारपीट भी करता था। किराए के मकान में दो साल तक चलता रहा शोषण दरअसल, बदायूं के दातागंज निवासी 22 वर्षीय युवती बरेली के सैटेलाइट इलाके में किराए के मकान में अपने सगे भाई के साथ रहती थी। इसी दौरान भाई ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। यह घिनौना काम एक बार नहीं, बल्कि दो साल तक लगातार चलता रहा। परिवार की बदनामी और भाई को खोने के डर से युवती बार-बार कमजोर पड़ जाती थी और खून का घूंट पीकर रह जाती थी। जब पानी सिर से ऊपर हो गया और घरवालों के साथ-साथ उसके सहकर्मियों ने भी उसकी बात पर यकीन नहीं किया, तो उसने सबूत जुटाने का फैसला किया। पेन कैमरे में कैद हुई करतूत, माता-पिता ने बेटी को ही किया कैद युवती ने एक पेन कैमरा खरीदा और अपने कमरे में लगा दिया। इसमें भाई की सारी करतूत रिकॉर्ड हो गई। दिवाली पर जब युवती अपने घर दातागंज गई, तो उसने अपने माता-पिता को वह वीडियो दिखाया। हालांकि, माता-पिता ने बेटी का साथ देने के बजाय उसे ही घर में कैद कर लिया और आरोपी भाई को वापस बरेली काम पर भेज दिया। ट्रस्ट की मदद से हुआ युवती का रेस्क्यू इसके बाद युवती ने इंटरनेट के जरिए 'साक्षी अजितेश न्याय शक्ति ट्रस्ट' की संचालक साक्षी मिश्रा से फोन पर संपर्क किया। साक्षी ने अपने पति अजितेश के साथ मिलकर युवती की मदद की और पुलिस को सूचना देकर उसे घर से रेस्क्यू करवाया। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर हुई कार्रवाई मामले में एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी भाई के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती द्वारा उपलब्ध कराए गए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ददरी मेले की चेतक प्रतियोगिता में सम्राट घोड़ा जीता:बलिया में बाबा दूसरे और बक्सर एक्सप्रेस तीसरे स्थान पर रहा
    Next Article
    शाहजहांपुर में दरोगा की वर्दी खींची, कॉलर पकड़कर खींचा:दो युवकों के बीच मारपीट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, आरोपी की पत्नी ने किया विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment