Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Congress नेता Pramod Tiwari का BJP पर हमला, Women Reservation में देरी का आरोप

    59 minutes from now

    3

    0

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर महिला आरक्षण को लागू करने में देरी करने और दलितों का आरक्षण समाप्त करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए आखिरी दम तक संघर्ष करती रहेगी। तिवारी ने ‘पीटीआई-वीडियो’ सेवा से कहा कि भारत का संविधान बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर और कांग्रेस ने बनाया था तथा उनकी पार्टी इसकी रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पहले ही पारित हो चुका है और अब इसे लागू करने की जरूरत है। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि महिला आरक्षण उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनावों से लागू किया जाए तथा 2029 के लोकसभा चुनाव में भी महिलाओं को इसका लाभ मिले। तिवारी ने कहा, “भाजपा का एकमात्र उद्देश्य किसी तरह दलितों का आरक्षण खत्म करना और महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होने से रोकना है।कांग्रेस इसके खिलाफ लड़ाई लड़ रही है और हर जरूरी कदम उठा रही है।” उन्होंने मौजूदा लोकसभा सीट संख्या के आधार पर ही महिला आरक्षण लागू करने की वकालत की और सवाल किया कि संख्या बढ़ाने की जरूरत क्यों है। तिवारी का यह बयान ऐसे समय आया है जब केंद्र सरकार सोमवार को लोकसभा में नया संविधान संशोधन विधेयक पेश करने की तैयारी कर रही है। इस विधेयक के तहत लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 और राज्य विधानसभाओं में सीट की अधिकतम संख्या 500 से बढ़ाकर 650 करने का प्रस्ताव है।इसके साथ ही महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीट आरक्षित करने की योजना है। तिवारी ने भाजपा को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि पार्टी ने कभी किसी महिला को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनाया। उन्होंने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाए जाने की भी आलोचना की।वरिष्ठ नेता ने कहा कि सोनिया गांधी ने विवाह के बाद भारत में रहकर सार्वजनिक जीवन में योगदान दिया है। तिवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा गांधी परिवार के प्रति निम्न स्तर की मानसिकता रखती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर G9' किस फिल्म का रहा दबदबा? 'रामायण' ने भी छापे करोड़ों
    Next Article
    2027 चुनाव में अपनी 16 सीटों पर समझौता नहीं करेगी Nishad Party, बोले डॉ. Sanjay Nishad

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment