Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहन से छेड़छाड़ की तो दोस्त को मार डाला:शराब पिलाकर गला घोटा, खेत में शव गाड़कर भाग गया, 9 महीने बाद कंकाल मिला

    7 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में बहन से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए दोस्त ने दोस्त की हत्या कर दी। 9 महीने बाद घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक के खेत से नर कंकाल बरामद हुआ है। मरने वाले युवक की पत्नी 9 महीने से पति की तलाश के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही थी। CM ऑफिस में शिकायत के बाद महिला को न्याय मिला है। आरोपियों ने युवक को मारने से पहले शराब पिलाई फिर गला घोंटकर मार दिया। पूरा मामला अमृतपुर थाना क्षेत्र के गुजरपुर पमारान गांव का है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला…. गुजरपुर पमारान गांव का रहने वाला ओमवीर साइकिल मिस्त्री का काम करता था। ओमवीर 20 जुलाई 2025 की शाम करीब 7 बजे घर से निकला था। पड़ोसी रामू यादव उसे बुलाकर साथ ले गया था। इसके बाद ओमवीर ने अपनी दुकान बंद की और घर आया। पत्नी से खाना निकालने के लिए कहा और रामू के साथ चला गया। इसके बाद देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। घर वालों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद ओमवीर की मां राजेश्वरी देवी ने सपा नेता पूर्व प्रधान देवेंद्र यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। करीब डेढ़ महीने बाद 31 अगस्त को पत्नी धर्मशीला ने कई लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। खुलासे के लिए लगाई गईं कई टीमें कई महीने मामले की जांच चलती रही। खुलासे के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया। आसपास के जिलों में तलाश कराई गई, लेकिन ओमवीर का कोई पता नहीं चला। इस दौरान पत्नी धर्मशीला लगातार न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाती रहीं। इसके बाद उन्होंने CM ऑफिस में भी मामले की शिकायत की। करीब 9 महीने बाद 31 मार्च 2026 की रात पुलिस ने मुख्य आरोपी रामू को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। थाना अमृतपुर प्रभारी रक्षा सिंह के नेतृत्व में एसओजी और सर्विलांस टीम ने सख्ती से पूछताछ की, जिसमे उसने हत्या की बात कबूली। आरोपी बोला- बहन का रिश्ता खराब किया पूछताछ में आरोपी रामू ने बताया कि ओमवीर मेरा दोस्त था। उसे लेकर अपनी बहन की ससुराल गया था। वहां उसने बहन से छेड़छाड़ कर दी थी। उसकी यह हरकत ससुराल वालों ने भी देख ली। इससे उसका रिश्ता खराब हो गया। इसी बात की रंजिश में मैंने उसे मारने का प्लान बनाया था। इसमें सुरजीत यादव को साथ मिलाकर साजिश रची। घटना वाले दिन ओमवीर को अपने खेत पर बुलाया। उसे शराब पिलाई और फिर गमछे से गला घोंटकर मार डाला। हत्या के बाद शव को मक्के के खेत में गाड़ दिया। कई घंटे की मशक्कत के बाद मिला कंकाल आज सुबह मजिस्ट्रेट और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में जेसीबी से खेत की खुदाई कराई गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद करीब पांच फीट गहरे गड्ढे से कंकाल मिला। मौके से तौलिया, चप्पल और कपड़े भी मिले हैं। ओमवीर के घर से घटना स्थल की दूरी लगभग 1 किमी है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। घटनास्थल पर थाना फतेहगढ़, थाना राजेपुर समेत कई थानों की पुलिस तैनात की गई। साइकिल मिस्त्री का काम करके चलाता था परिवार मृतक ओमवीर के परिवार में दो भाई राजवीर और राहुल और तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पिता की 2015 में सर्पदंश से मौत हो गई थी। ओमवीर गांव में साइकिल की दुकान चलाते थे और उनकी शादी शाहजहांपुर की धर्मशीला से हुई थी। पुलिस पर मदद न करने का आरोप पत्नी धर्मशीला ने बताया कि उन्हें न्याय पाने के लिए 9 महीने तक जगह-जगह भटकना पड़ा। जब वे थाने गईं तो पूर्व थाना अध्यक्ष मोनू शाक्य उन्हें परेशान करती थीं और कहती थीं कि तुझे कहीं न्याय नहीं मिलेगा। विवेचक रवि शोलंकी ने भी मदद नहीं की। मुख्यमंत्री दरबार में भी मांगी थी मदद लखनऊ में मुख्यमंत्री दरबार में जाने के बाद न्याय मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसओ (स्टेशन ऑफिसर) आरोपी परिवार से रिश्वत लेते थे। पूर्व थाना अध्यक्ष ने उनके देवर को कई बार थाने में देर तक बैठाया और पीटने की भी कोशिश की। वह देवर से संबंध का भी आरोप लगाती थीं। इस मामले में पूर्व थाना अध्यक्ष मोनू शाक्या से फोन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उनके द्वारा एसओजी, सर्विलांस और ड्रोन कैमरा बुलवाकर मौके की जांच कराई गई थी। मामले की पूरी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने किया हत्या का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना अमृतपुर क्षेत्र में कुछ महीने मृतक की पत्नी धर्मशीला ने प्रार्थना पत्र दिया था। एसपी ने कई टीमें गठित की थीं। 31 मार्च की देर रात मुख्य आरोपी रामू को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में रामू ने बताया कि मृतक ने बहन से छेड़छाड़ की थी, इसका बदला लेने के लिए हत्या की है। शव को घर से करीब 1 किलोमीटर दूर, फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग के पास अपने ही खेत में दफन कर दिया था। आज कंकाल बरामद कर लिया गया है। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें… मुस्लिम लड़की से शादी करने वाले टीचर की पीट-पीटकर हत्या:गाजियाबाद में ससुर ने लाठी-डंडों से मारा, पत्नी 3 दिन से मायके में थी गाजियाबाद में एक टीचर को उसके ससुर ने पीट-पीटकर मार डाला। टीचर सोमवार देर शाम अपने छोटे भाई के साथ ससुराल जा रहा था। रास्ते में ससुर ने 4-5 साथियों के साथ मिलकर दोनों भाई पर हमला कर दिया। मौका पाकर छोटा भाई भाग निकला, जबकि टीचर को उसके ससुर ने पकड़ लिया। उसे लाठी-डंडों से जमकर पीटा और मरा समझकर छोड़कर फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ समेत प्रदेशभर में विशेष संचारी रोग अभियान शुरु:अस्पतालों में रिजर्व होंगे बेड, आशा बहू घर-घर जाकर मरीजों की पहचान करेंगी
    Next Article
    3 साल की बच्ची बोरी में बंधी मिली:घर के बाहर खेलते समय हुई थी गायब, सिर-चेहरे पर चोट के निशान मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment