Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिहार: छात्र आंदोलन के दौरान एके-47 का इस्तेमाल करने के आरोपी पुलिस कांस्टेबल निलंबित

    2 hours from now

    1

    0

    पटना, 27 जुलाई बिहार के सीवान जिले में 25 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर एके-47 राइफल का इस्तेमाल करने वाले पुलिस कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक वीडियो के प्रसारित होने के बाद हुईहै जिसमें पुलिस कांस्टेबल छात्र प्रदर्शन के दौरान एके-47 राइफल का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा है।हालांकि, पीटीआई- इस वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता। सीवान के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पूरण कुमार झा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘वीडियो में दिखाई दे रहा कांस्टेबल जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) में तैनात है जिसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।’’ हालांकि, उन्होंने कांस्टेबल की पहचान जारी नहीं की है।झा ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि प्रदर्शन के दौरान कांस्टेबल ने किन परिस्थितियों में एके-47 राइफल का इस्तेमाल किया।’’ उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल को गोली नहीं चलाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र लीक और राज्य में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में आहूत ‘बिहार बंद’ के समर्थन में वामपंथी छात्र संगठनों के सदस्यों ने 25 जुलाई को कई जिलों में प्रदर्शन किए थे।इस दौरान कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। यह बंद पटना, सारण, सीवान, औरंगाबाद, भागलपुर, सीतामढ़ी, पूर्णिया और भोजपुर में हिंसक हो गया था, जबकि समस्तीपुर, नवादा, नालंदा, मधुबनी और शेखपुरा समेत कई जिलों में हल्के विरोध-प्रदर्शन हुए थे। पटना के डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया था, जिसके बाद पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में ले लिया।बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस मुद्दे को उठाते हुए आरोप लगाया था कि ‘बिहार बंद’ के दौरान सीवान में पुलिस ने छात्रों पर एके-47 से सीधे गोलीबारी की। उन्होंने इस घटना के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जिम्मेदार ठहराया था। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, ‘‘सीवान में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों पर एके-47 से सीधे गोली चलाई।जब सात हत्या के मामलों का आरोपी मुख्यमंत्री बन जाए, तब लोकतंत्र में पुलिस निर्दोष छात्रों पर इसी तरह गोलियां चलाती है।’’ तेजस्वी यादव का इशारा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर था, जिन्हें वह अक्सर ‘‘हत्या के सात मामलों के आरोपी’’ बताकर निशाना बनाते रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित, सुरक्षा जांच के लिए डोडा पुल बंद
    Next Article
    फिल्म ‘रामायण’ का पहला भाग एक बेहद रोमांचक मोड़ पर खत्म होगा: निर्देशक नितेश तिवारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment