Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिहार के कटिहार में स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज, ईंट-पत्थर चले:हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस से भिड़े कांग्रेसी; देशभर में पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

    2 hours ago

    1

    0

    NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर देश के विभिन्न राज्यों में गुरुवार को भी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बिहार के कटिहार में DM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ है। छात्र अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो ईंट-पत्थर चलाए गए। वहीं हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस की कांग्रेसियों से झड़प हो गई। बिहार: पटना कॉलेज के पास छात्र सड़कों पर उतरे बेगूसराय में प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया है। छात्र गेट पर चढ़ गए हैं। पुलिस सभी से पीछे हटने की अपील करती रही। पटना कॉलेज के पास छात्र फिर सड़कों पर उतरे। अशोक राजपथ पर जाम लगा दिया है। थोड़ी देर बाद पुलिस ने छात्रों को डिटेन किया। उन्हें बस में भरकर ले जाया जा रहा है। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, हम लोग पीछे हटने वाले नहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: रायपुर में राजीव भवन घेराव के दौरान बवाल, पुलिस पर पथराव-बोतलें फेंकीं, सिर फूटे, 16 पुलिसकर्मी घायल रायपुर। यपुर में भाजपा और कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस ने कांग्रेस के 12 नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। साथ ही कांच की बोतलें, लकड़ी और जूते भी फेंके। जिससे 16 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी घायल हो गए। खम्हारडीह थाना प्रभारी की शिकायत पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: गुरुग्राम में पुलिस से भिड़े कांग्रेसी ; कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में क्लास छोड़ सड़क पर उतरे स्टूडेंट्स दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का हरियाणा में विरोध तेज हो गया है। विपक्षी दल और युवा संगठन सड़कों पर उतर रहे हैं। कई जिलों में धरने-प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। गुरुग्राम में लघु सचिवालय में ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गेट पर ही रोक लिया। इसे लेकर पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसे लेकर कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके कांग्रेसी वहां लगाई बैरिकेड हटाकर डीसी दफ्तर पहुंच गए। उधर, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स क्लास छोड़कर रोष मार्च निकला रहे हैं। इसे देखते हुए यूनिवर्सिटी का सेकेंड गेट बंद कर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजरात के सूरत में 4 घंटे में 4 इंच बारिश:अहमदाबाद-मुंबई रूट पर 7 ट्रेनें रद्द; MP-राजस्थान समेत 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट
    Next Article
    महिला कर्मचारी से एयरलाइन कंपनी की ऑफिशियल कैब में रेप:हैदराबाद में ड्राइवर ने एयरपोर्ट जाते समय रास्ता बदला, सुनसान जगह पर कार रोकी, गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment