Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में 7 वर्षीय बच्ची पर तेंदुए का हमला:गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, झाड़ियों से निकलकर बच्ची पर झपट्टा

    3 hours ago

    1

    0

    बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले से एक सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना बाजपुरवा गांव में शाम करीब 5 बजे उस समय हुई, जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। अचानक झाड़ियों से निकले तेंदुए ने उस पर झपट्टा मार दिया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। देखिए कुछ तस्वीरें… झाड़ियों से निकला तेंदुआ, बच्ची पर झपट्टा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने शोर मचाया और लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों की तत्परता से बच्ची की जान तो बच गई, लेकिन हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके शरीर पर गहरे घाव बताए जा रहे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर परिजन आनन-फानन में बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर ले गए। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के डॉ. विकास सिंह के अनुसार, आफरीन (7 वर्ष), पुत्री तसव्वर, को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक बच्ची का उपचार जारी है और डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है। वन विभाग की टीम मौके पर घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग को अवगत कराया गया। रेंजर पीयूष गुप्ता ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के पगचिह्न स्पष्ट रूप से नहीं मिल सके हैं, लेकिन क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। आसपास के जंगल और झाड़ियों की निगरानी की जा रही है ताकि तेंदुए की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। ग्रामीणों में दहशत, सतर्कता की अपील इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि बच्चे अकेले बाहर न खेलें, शाम के समय विशेष सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। फिलहाल प्रशासन और वन विभाग की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फायरिंग में मौके से पकड़े गए हमलावर को जेल:बोला-कुर्ते सप्लाई करने आया था, प्रयागराज में एक दिन पहले कार से पहुंचे दबंगों ने किया था उत्पात
    Next Article
    लखनऊ में ट्रस्ट की डीड में फर्जीवाड़ा:करोड़ों की गारंटी लेने का आरोप, चेयरमैन पर केस दर्ज कराने कोर्ट पहुंचा ट्रस्टी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment