Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में आंधी-तूफान में गिरा मोबाइल टावर:पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त; बाल-बाल बचे घर के लोग

    7 hours ago

    1

    0

    बहराइच में शनिवार देर रात तेज आंधी और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। नगर के छावनी चौराहे पर एक मोबाइल टावर गिर गया, जबकि महसी इलाके के रामपुरवा गांव में एक विशालकाय पेड़ मकान पर जा गिरा। इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई। शनिवार रात नगर में हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई, जो जल्द ही 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाली आंधी में बदल गई। इसी दौरान, छावनी चौराहे पर स्थित एक मार्केट की छत पर लगा मोबाइल टावर छज्जे समेत नीचे आ गिरा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि टावर सड़क के बीच में न गिरकर किनारे पर गिरा, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। दूसरी ओर, महसी इलाके के रामपुरवा गांव में आंधी के कारण एक विशालकाय पेड़ ग्रामीण सुशीला के मकान पर गिर गया। इससे मकान धराशाई हो गया। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत गृह स्वामिनी सुशीला और उसके बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आंधी और लगातार बारिश के कारण जिले में तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में जीते पदक, मुजफ्फरनगर लौटे पहलवानों का स्वागत:अंडर-20 कुश्ती में दो स्वर्ण, एक रजत; ढोल-नगाड़ों से हुआ अभिनंदन
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में खुले में फेंका जा रहा कूड़ा:लोगों ने प्राधिकरण से 5000 जुर्माने लगाने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment