Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में घाघरा नदी पर बना संजय सेतु जर्जर:बढ़ते गैप और दरारों को देखते हुए भारी वाहनों के आवागमन पर रोक

    2 hours ago

    1

    0

    बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर घाघरा नदी के ऊपर बना संजय सेतु जर्जर हो गया है। पुल में दरारें और तकनीकी खराबी सामने आने के बाद बहराइच और बाराबंकी प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र इस पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। प्रशासन की ओर से लोडिंग गाड़ियों, ट्रकों, डंपरों और कंटेनरों के गुजरने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। पुल में बढ़ते गैप और दरारों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। संतोष सिंह, थाना प्रभारी जरवल रोड ने बताया कि केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों- जैसे गैस, दूध और अन्य जरूरी सामान ले जाने वाले वाहनों—को ही सीमित रूप से पुल से गुजरने की अनुमति दी जा रही है। भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजने के लिए रूट डायवर्जन भी लागू कर दिया गया है। इंस्पेक्शन जॉइंट टूटकर नीचे गिरा जानकारी के मुताबिक पुल पर लगा इंस्पेक्शन जॉइंट टूटकर नीचे गिर गया है, जिससे पुल पर गैप काफी बढ़ गया है। हालात को संभालने के लिए अस्थायी तौर पर बालू की बोरियां रखने का प्रयास किया गया, लेकिन ज्यादा गैप होने के कारण बोरियां टिक नहीं पा रही हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है। फिलहाल यात्री बसों और छोटे वाहनों को धीमी गति से पुल पार करने की अनुमति दी गई है। पुल के दोनों ओर चेतावनी संकेतक भी लगाए गए हैं, जिन पर पुल के कमजोर होने की सूचना लिखी गई है। प्रशासन के अनुसार सेतु की मरम्मत से पहले एक अस्थायी प्लाटून पुल बनाने की तैयारी चल रही है। इसके तैयार होते ही संजय सेतु की बड़े पैमाने पर मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चाइनीज मांझे से युवक घायल:बाजार से लौटते समय हुआ हादसा, गले में लगे टांके
    Next Article
    युवती ने युवक को बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा,VIDEO:जालौन में लात मारकर स्कूटी गिराई, धक्का लगने पर शुरू हुआ विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment