Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PAN Card Scam को लेकर रहे चौकन्ना, सरकार ने जारी की चेतावनी, भूल कर भी ना करें ऐसा

    1 hour from now

    1

    0

    इन दिनों साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसी कड़ी में साइबर ठगी करने वालों का नया हथकंडा सामने है। दरअसल, साइबर अपराधी लोगों को ईमेल भेजकर ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का झांसा दे रहे हैं। वहीं PIBFactCheck ने X पर पोस्ट कर ठगी के इस नए जाल से बचकर रहने की सलाह दी है। ठग अपने इस नकली लिंक से लोगों का निजी डेटा जैसे की आधार या बैंक की डिटेल्स चुराकर झूठे लोन और बैंक के साथ धोखाधड़ी को अंजाम देते हैं। PIBFactCheck ने साफ लिखा है कि ये ईमेल नकली है और इस तरह के किसी भी ईमेल पर मौजूद लिंक पर आपको क्लिक नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इसकी शियाकत करने के बारे में भी सरकारी फैक्ट चेक संस्था ने पूरी जानकारी उपलब्ध कराई है। जानें क्या है e-PAN Card Scam?ई-पैन कार्ड स्कैम साइबर अपराधियों का ठगी करने का नया अधिकार है। इसमें लोगों को ई-पैन कार्ड डाउनलोड कनरे के लिए कहा जाता है। ये मेल इस तरह से लिखा जाता है कि जैसे इनकम टैक्स विभाग की ओऱ से भेजा गया हो। ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए ईमेल में मौजूद लिंक फर्जी होता है। जिसका मकसद यूजर की निजी डिटेल्स चुराकर लोगों का बैंक अकाउंट खाली करना होता है। अगर आपको भी ई-पैन कार्ड जैसा कोई फर्जी ईमे आता है तो आप इसकी शिकायत आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आपसंदिग्ध ईमेल या ईमेल में आए वेबसाइट के लिंक को Webmanager@incometax.gov.in पर भेज दें। इसके अलावा CERT-In को सूचना दें। इसकी एक कॉपी incident@Cert.in.org.in पर भी भेजें। इसके तुरंत बाद उस फर्जी ईमेल को अपने इनबॉक्स से डिलीट कर दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑपरेशन सिंदूर का अजेय योद्धा, अब मुस्लिम देश की फौज में शामिल होगा
    Next Article
    T20 World Cup: सूर्या ने मोहम्मद आमिर के मुंह पर मारा 'तमाचा', भारत के वर्ल्ड कप जीतते ही पूर्व PAK क्रिकेटर का हुआ मुंह काला, VIDEO

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment