Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में महिला ने सिपाही को मारे थप्पड़, VIDEO:दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    बहराइच में विवाद सुलझाने गई डायल-112 की टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। एक महिला ने सिपाही को दो थप्पड़ मारा। इसके बाद सिपाही ने भी महिला को जवाब दिया। महिला के परिजनों ने भी पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। मामला 28 मार्च का है। वीडियो बुधवार को सामने आया है। पुलस ने मामले में 5 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दो की तलाश कर रही है। मामला हुजूरपुर थाना क्षेत्र का है। पहले दो फोटो देखें… अब जानिए पूरा मामला… दरअसल, 28 मार्च को कैसरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले लल्लू हाता रेवलिया गांव में अपने रिश्तेदार के यहां निमंत्रण देने आए थे। इसी दौरान गांव के कादिर से किसी बात पर उनका विवाद हो गया। गांव वालों ने सूचना पर डायल-112 को दी गई। पीआरवी (7825) पर तैनात सिपाही योगेंद्र यादव, सिपाही निखिल कुमार और ड्राइवर सहदेव मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की। इसी दौरान अचानक भीड़ से कादिर पक्ष की मसीहा बानो सामने आईं और सिपाही निखिल के साथ अभद्रता शुरू कर दी। सिपाही ने विरोध किया तो उनको थप्पड़ मार दिया। सिपाही पहले पीछे हटा, लेकिन जब मसीहा ने दोबारा हमला किया तो सिपाही निखिल ने भी जवाब दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने महिला को वहां से हटाया। पीछे जाने के बाद मसीहा ने अचानक फिर सिपाही निखिल पर हमला कर दिया। उसे थप्पड़ मार दिया। वहां मौजूद लोगों ने उसे रोका। इसके बाद वहां मौजूद मसीहा के परिजनों ने सिपाहियों से अभद्रता शुरू कर दी। किसी तरह मामला शांत कराया गया। सिपाहियों ने हमला करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया। हुजूरपुर थाना प्रभारी संतोष बहादुर सिंह ने बताया, मामले में रूबीना बानो, मसीहा बानो, अफरोज, कादिर और लइक समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रूबीना, फहिमा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ------------------------------ ये खबर भी पढ़िए… चोर का पीछा कर रहे सिपाही के दोनों पैर कटे:गोंडा स्टेशन पर आरोपी हिरासत से भागा, सिपाही पकड़ने दौड़ा तो ट्रेन की चपेट में आया यूपी के गोंडा रेलवे स्टेशन पर पुलिस हिरासत से भाग रहे चोर को पकड़ने की कोशिश में GRP सिपाही ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके दोनों पैर कट गए। एक पैर कटकर अलग हो गया, जबकि दूसरा खाल के सहारे लटका है। घटना मंगलवार रात 12 बजे की है। जख्मी होने के बाद भी सिपाही आकाश सिंह (29) ने चोर सुनील कुमार (35) को पकड़ लिया। चीख-पुकार सुनकर जीआरपी स्टेशन से पुलिसवाले आ गए। उन्होंने चोर को दबोच लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में स्कूली वाहनों की सुरक्षा जांच शुरू:परिवहन विभाग 15 अप्रैल तक चला रहा विशेष अभियान, सुरक्षा मानकों की होगी जांच
    Next Article
    एसपी ने पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया:अभिलेखों, रजिस्टरों और लंबित प्रकरणों के रख-रखाव की स्थिति जांची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment