Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में बुजुर्ग महिला का शव खेत में मिला:जंगली जानवरों ने नोचा, 6 दिन से लापता थी महिला

    1 hour ago

    2

    0

    बरेली के क्योलाड़िया थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला का शव गेहूं के खेत में मिला है। शव को जंगली जानवरों ने नोचा हुआ था। महिला पिछले छह दिनों से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। यह घटना बरनाई केशोपुर गांव की है। मृतक महिला की पहचान 75 वर्षीय शांति देवी के रूप में हुई है। उनका शव बुधवार को उनके बेटे वीरेंद्र को अपने ही गेहूं के खेत में मिला, जब वह फसल देखने गए थे। शव की हालत देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। शांति देवी 26 मार्च को अचानक अपने घर से लापता हो गई थीं। परिवार के सदस्यों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद, उनके बेटे वीरेंद्र ने 27 मार्च को क्योलाड़िया थाने में अपनी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूचना मिलने पर पीआरवी पुलिस ने थाना प्रभारी वेद सिंह को जानकारी दी। पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त शव को कब्जे में लिया। परिजनों ने कपड़ों और चप्पलों से शव की पहचान की। पुलिस ने फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया और आवश्यक सैंपल जांच के लिए भेजे। मृतका के बेटे वीरेंद्र ने बताया कि जिस खेत में शव मिला है, वह उनका ही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उनकी मां की दिमागी हालत ठीक नहीं थी और वह पहले भी कई बार खेतों में रुक जाती थीं, जिन्हें रात में ढूंढकर घर लाया जाता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फंदे से लटका मिला हेड कांस्टेबल के भाई का शव:पुलिस हत्या-आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही, हत्या का आरोप, CCTV में 4 संदिग्ध दिखे
    Next Article
    गोरखपुर में बुधवार को पहुंचे सीएम योगी:पूर्व विधायक के बेटे को दी श्रद्धांजलि, गोरखनाथ मंदिर में गुरु से लिया आशीर्वाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment