Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दम घुटने से मौत मामले में परिजनों ने किया प्रदर्शन:हरदोई में मुआवजा और कार्रवाई की मांग, सड़क जाम करने की कोशिश

    4 hours ago

    1

    0

    हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में 14 अप्रैल को सुरेंद्र और कैलाश की मौत के मामले में गुरुवार सुबह परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। कैलाश के परिजनों ने मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हरदोई-कन्नौज मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने एक ट्रैक्टर से शव उतारकर सड़क पर रखने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया और शव वापस रखवा दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम एन.राम, नायब तहसीलदार यशवंत चौधरी, सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह और कोतवाल विजय कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाते हुए मामले में नियमानुसार कार्रवाई और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। हालांकि, कैलाश के परिजन मौके पर ही तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। गुरुवार सुबह 11 बजे तक परिजनों और अधिकारियों के बीच बातचीत जारी रही, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका। पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र के मकान में सीमेंट की बखारी में उतरने के कारण सुरेंद्र और कैलाश की दम घुटने से मौत हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में पेट्रोल-डीजल की अफवाह:पंपों पर उमड़ी भीड़, आपूर्ति अधिकारी ने की अपील
    Next Article
    दैनिक भास्कर इंपैक्ट- अनन्या का स्टॉल मिला वापिस:रेवेन्यू इंस्पेक्टर बोले-IGRS पर शिकायत के बाद हटाया था अनन्या का स्टॉल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment