Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में लेबर पर स्कूटी चढ़ाई, मुंशी का मुंह फोड़ा:निर्माणाधीन सड़क पर जाने से रोकने पर बवाल, FIR दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के नाका क्षेत्र में निर्माणाधीन गली में घुसने से मना करने पर स्कूटी सवार ने मुंशी और लेबर को बुरी तरह पीट दिया। आरोप है कि उसने लेबर पर स्कूटी चढ़ा दी। मुंशी के चेहरे पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। मामले में बुधवार शाम नाका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, नाका मौलवीगंज वार्ड के हाता सुलेमान स्थित गली में नगर निगम द्वारा इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते बुधवार को गली को आवागमन के लिए बंद किया गया था। मड़ियांव निवासी मुंशी अबु हमजा के मुताबिक, बुधवार दोपहर स्थानीय निवासी मोहम्मद रिजवान स्कूटी लेकर गली से निकलने लगा। इस पर उनके भाई कासिम ने उसे रोका और दूसरे रास्ते से जाने को कहा। इसी बात पर रिजवान गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर कासिम की पिटाई कर दी। इसके बाद भी आरोपी जबरन गली से गुजरने लगा। वहां काम कर रहे लेबर राम खेलावन ने रोकने की कोशिश की तो रिजवान ने उस पर स्कूटी चढ़ा दी। बीच-बचाव करने पहुंचे मुंशी अबु हमजा पर आरोपी ने बल्ली के टुकड़े से कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोग जुटने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर नाका थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, अफवाहों का असर:प्रशासन ने कहा- अफवाहों पर ध्यान न दें, फिलिंग स्टेशनों पर पुलिस की तैनाती
    Next Article
    संभल में यूपी बोर्ड कॉपी जांच में 61% काम पूरा:7 दिन में 1.47 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, 1 अप्रैल तक पूरा होगा काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment