Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में सफाईकर्मियों ने कूड़े को सड़कों पर फैलाया:कूड़ेदानों को उठाकर नगर पंचायत कार्यालय के गेट पर रखा

    9 hours ago

    1

    0

    रुपईडीहा नगर पंचायत में प्रशासनिक खींचतान के कारण साफ-सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। भारत-नेपाल सीमा से सटे इस क्षेत्र में नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य और अधिशासी अधिकारी (ईओ) रामबदन यादव के बीच चल रहे विवाद ने स्थिति को बिगाड़ दिया है, जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है। बुधवार को स्थिति तब और बिगड़ गई जब सफाईकर्मियों ने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुबह से ही उन्होंने कस्बे में सफाई कार्य का बहिष्कार किया और जगह-जगह जमा कूड़े को सड़कों पर फैला दिया। विरोध जताते हुए कूड़ेदानों को उठाकर नगर पंचायत कार्यालय के गेट और अध्यक्ष के आवास के सामने भी डाल दिया गया। सफाईकर्मियों का आरोप है कि उन्हें पर्याप्त संसाधन और उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, जिससे उन्हें काम करने में कठिनाई हो रही है। उनका यह भी कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर सहयोग न मिलने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। नगर अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य ने आरोप लगाया कि यह पूरा घटनाक्रम अधिशासी अधिकारी की शह पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि ईओ लंबे समय से अनुपस्थित थे और वेतन रोके जाने के बाद अब वे व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं। अध्यक्ष ने ईओ पर बिना अनुमति नगर पंचायत कार्यालय को दूसरी इमारत में स्थानांतरित करने की कोशिश का भी आरोप लगाया। दूसरी ओर, अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी बाद में मिली और उन्होंने सफाईकर्मियों को समझाने का प्रयास किया है। ईओ के अनुसार, कर्मियों की मुख्य समस्या उपकरणों की कमी है और इस मामले में सहयोग की आवश्यकता है। रुपईडीहा एक सीमावर्ती और व्यस्त बाजार क्षेत्र है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में सफाई व्यवस्था का ठप होना एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा के अधिकारियों से बदसलूकी करने पर 25 पर केस:स्टेडियम पर 16 मार्च को किया था प्रदर्शन, सफाई कर्मियों को उकसाया और काम बाधित किया
    Next Article
    किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर:औरैया में डीएम ने किसान दिवस पर अधिकारियों को दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment