Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस ने जलकल विभाग में तीन फर्जी अधिकारी दबोचे:एंटीकरप्शन-SIT इंस्पेक्टर बनकर कर्मचारी को धमकाया, रुपये लेने पहुंचे तो पकड़े गए

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी के जलकल विभाग में कर्मचारी को एंटी करप्शन और SIT सदस्य बनकर जांच और शिकायती पत्र के बहाने धमकाने वाले फर्जी अधिकारियों को पुलिस ने दबोच लिया। तीनों कर्मचारियों से फर्जी कागज लेकर वसूली करने पहुंचे थे। जिसकी शिकायत पर पहुंची पुलिस ने महिला समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखकर तीनों फर्जी अफसरों ने भागने की कोशिश की लेकिन सिपाहियों ने दबोच लिया। तीनों को हिरासत में थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ में कई मामलों का खुलासा हुआ। तीनों पिछले कई दिनों से जलकल के कर्मचारियों को निशाने पर लिए थे। एंटीकरप्शन-SIT इंस्पेक्टर बनकर धमकाते थे और फिर वसूली करके नया शिकार तलाशते थे। पिछले दिनों तीनों एंटी करप्शन और SIT सदस्य बनकर जलकल विभाग के कर्मचारी हिमांशु श्रीवास्तव को शिकायती प्रार्थना पत्र होने की बात कहकर डरा धमका रहे थे और उससे रुपयों की मांग कर रहे थे। आरोपियों में शामिल तीनों उतराखंड के ऊधमसिंह नगर निवासी है। इसमें सौरभ गावा, फ़िरोज़ अहमद और साक्षी सक्सेना के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। तीनों को आज भेलूपुर पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। साथ ही उनसे मिली जानकारी के बाद पूरे गैंग से जुड़े लोगों की तलाश करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिकी इंटेलिजेंस डायरेक्टर बोलीं-पाकिस्तानी मिलाइलें अमेरिका के लिए खतरा:रूस-चीन, उत्तर-कोरिया उसी कैटेगरी में; US तक पहुंचने वाली मिसाइलें 2035 तक 16000 से ज्यादा होंगी
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:पहलगाम हमले में मारे गए व्यक्ति की बेटी को नौकरी मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment