Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग:90 हजार रुपए की नकदी समेत 6 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर खाक

    2 hours ago

    1

    0

    बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित बंजारी मोड़ इलाके में रविवार दोपहर एक मकान में आग लग गई। इस अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई, जिसमें नकदी भी शामिल है। मकान मालिक अखिलेश तिवारी अपने परिवार के साथ बंजारी इलाके में रहते हैं। घटना के समय वे घर बंद कर अपने ससुराल गए हुए थे। पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना उन्हें दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया जा रहा है। गृह स्वामी अखिलेश तिवारी ने बताया कि इस अग्निकांड में घर में रखी 90 हजार रुपये की नकदी सहित कुल छह लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में होली पर हर्बल कलर की डिमांड:भगवा रंग की सबसे ज्यादा मांग, बच्चों में मुर्गा टोपी को लेकर उत्सुकता
    Next Article
    बिजनौर में रालोद कार्यालय पर होली मिलन:पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को दी बधाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment