Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन:उतरौला में तीन दिन का शोक, इजराइल-अमेरिका के खिलाफ आक्रोश

    2 hours ago

    1

    0

    ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद उतरौला के शिया मुस्लिम समुदाय में शोक व्याप्त हो गया। मोहल्ला रफी नगर स्थित शिया लाइब्रेरी में बड़ी संख्या में समुदाय के लोग एकत्र हुए और इजराइल व अमेरिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए इसे 'आतंकी हमला' बताया। शिया धर्मगुरु मौलाना फिदा हुसैन ने खामेनेई के निधन को 'शहादत' बताया। उन्होंने कहा कि खामेनेई केवल ईरान के नेता नहीं, बल्कि मजलूमों की आवाज थे। मौलाना हुसैन ने अमेरिका और इजरायल पर निशाना साधते हुए इसे पूरी दुनिया के लिए चिंताजनक संकेत करार दिया। समुदाय ने तीन दिनों के शोक की घोषणा की है। इस अवधि में इमामबाड़ों में काले झंडे फहराए जाएंगे और कुरानखानी व मजलिस का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इमामिया ट्रस्ट के अध्यक्ष ऐमन रिजवी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ईरान हमेशा शांति का संदेश देता रहा है और उसने हर उस देश का विरोध किया है जिस पर अत्याचार हुआ है। रिजवी ने चेतावनी दी कि इस कृत्य को माफ नहीं किया जाएगा। ग्राम अमाया देवरिया के मौलाना जायर अब्बास ने खामेनेई के निधन को 'वैश्विक तानाशाही' का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि खामेनेई की मृत्यु दबे-कुचले लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। मौलाना अब्बास ने चेतावनी दी कि यह घटना पूरे खाड़ी क्षेत्र में संघर्ष को बढ़ावा दे सकती है। नमाज-ए-जुमा के बाद मौलाना मोहम्मद अली जैदी और मौलाना मोहम्मद अली रिजवी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी वक्ताओं ने अमेरिका और इजरायल को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया और इसे मानवता पर हमला बताते हुए न्याय की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य बोले- मुख्यमंत्री खुद को हिंदू साबित नहीं कर रहे:काशी में बोले- गौमाता की प्रतिष्ठा के लिए कोई प्रयास नहीं किया, हम धर्मयुद्ध करेंगे
    Next Article
    जमीन दिलाने की आड़ में धोखाधड़ी करने वाला गैंग गिरफ्तार:लाखों रूपए टोकन मनी के रूप में जुटाकर मोबाइल कर लिया करते थे बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment