Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में ट्रांसपोर्टर की धारदार हथियार से हत्या:घर से फोन आने पर बाइक से निकले थे, 4 किमी दूर नहर किनारे मिला शव

    9 hours ago

    2

    0

    यूपी के बहराइच में ट्रांसपोर्टर की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सोमवार रात करीब 8 बजे अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आया था। वे बाइक लेकर घर से निकले थे। करीब एक घंटे के बाद घर से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर वे लहूलुहान हालत में मिले। पास में बाइक भी पड़ी मिली। पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने बताया– सिर के पिछले हिस्से पर धारदार हथियार से हमले का गहरा निशान है। इसके अलावा चेहरे पर भी कटे के कई निशान मिले हैं। घटना स्थल पर खून ही खून फैला हुआ था। फिलहाल पुलिस ने ट्रांसपोर्टर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। वारदात जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर नानपारा कोतवाली क्षेत्र की है। पूरा मामला सिलसिलेवार जानिए– नानपारा-रूपईडीहा मार्ग स्थित कटी तिहारा गांव निवासी अजय द्विवेदी (56) ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। बड़े मनीष द्विवेदी उर्फ पवन ने बताया– पिता जी सोमवार को कुछ अज्ञात लोगों के साथ घर से करीब 50 किलोमीटर दूर श्रावस्ती गए थे। रात 8 बजे लौटे थे। रात 8 बजे अज्ञात नंबर से कॉल आई तो पिता जी भतीजे की बाइक लेकर घर से निकल गए। रात 9:39 बजे उनका कॉल आया। एक मोबाइल नंबर देते हुए उस पर एक हजार रुपए पेटीएम करने को कहा। हमने पैसे भेज दिए। रात 9:50 बजे के बाद से उनका फोन रिसीव होना बंद हो गया। रात 10:40 बजे एक परिचित ने फोन करके बताया कि पिता जी रोड पर लहूलुहान पड़े हैं, एक्सीडेंट हो गया है। हम घर से करीब चार किलोमीटर दूर सिसवारा पुल नहर के पास घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि पिता जी जमीन पर गिरे पड़े थे। बाइक उनकी पीठ पर पलटी हुई थी। सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था, सिर फट गया था। चेहरे पर भी धारदार हथियार से चोट के निशान थे। बाइक पर एक खरोंच तक नहीं थी। उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ पुष्प सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल और घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद परिजनों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई। बेटे मनीष का कहना है- हमारे पिता जी की हत्या की गई है। इसके एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की गई है। पिता जी के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। शरीर पर भी गहरे घाव के निशान थे, पर बाइक पर एक खरोंच तक नहीं है। हमलावरों ने पहले उन पर धारदार हथियार से हमला किया और उन्हें मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों पर फोकस पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक घर से एक फोन आने के बाद निकले थे। ऐसे में पुलिस उस कॉल की डिटेल, मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), अंतिम लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्हें किसने बुलाया था और हत्या के पीछे की वजह क्या रही। बड़े भाई स्थानीय पत्रकार, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मृतक के बड़े भाई संजय द्विवेदी एक दैनिक समाचार पत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वहीं मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। बड़े बेटे पवन (30) की शादी हो चुकी है। बेटी शालू (23) और छोटा बेटे आशीष (20) अभी पढ़ाई कर रहे हैं। सीओ बोले- हर पहलू पर जांच, जल्द होगा खुलासा सीओ पुष्प सिंह ने बताया– फिलहाल अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद हत्या की परिस्थितियां और स्पष्ट होंगी। घटना के खुलासे के लिए एक टीम गठित की गई है। कॉल डिटेल, तकनीकी साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- यमुना एक्सप्रेस-वे पर वॉल्वो बस-ट्रेलर में घुसी, 4 की मौत:27 घायल, बस 8 फीट पिचकी, शव खिड़की से लटका; लखनऊ से दिल्ली जा रही थी मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के साढ़े 3 बजे वॉल्वो बस ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 27 यात्री घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा ट्रेलर में करीब 8 फीट तक घुस गया। यात्री बस में फंस गए। एक युवक का शव खिड़की से लटक गया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोतवाली में खुद को आग लगाने वाली रेसलर की मौत:फौजी पर रेप की FIR कराई, इंस्पेक्टर के सामने आत्मदाह किया था
    Next Article
    सोनीपत के UER-2 पर हादसे में 2 की मौत:प्लाई से भरे कैंटर में घुसी टाटा 407; दोनों की पहचान नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment