Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में दरोगा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार:मुकदमे से नाम हटाने के बदले मांगी थी 10 हजार रुपए की घूस

    2 hours ago

    1

    0

    बहराइच में एंटी करप्शन टीम ने मंगलावर दोपहर करीब 1 बजे मोतीपुर थाने में तैनात दरोगा सुरेश चंद्र को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी थाने के मेन गेट के पास स्थित एक चाय की दुकान पर की गई। दरोगा की गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नानपारा कोतवाली लाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार, आरोपी दरोगा पर एक मुकदमे से नाम हटाने के एवज में पीड़ित से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था। इस संबंध में शिकायतकर्ता अवधेश कुमार ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। जाल बिछाकर टीम ने पकड़ा शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन देवीपाटन मंडल गोंडा की टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी उप-निरीक्षक ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई का नेतृत्व निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह ने किया। गिरफ्तार सुरेश चंद्र गिरि पुत्र रामाश्रय गिरि, गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के निवासी हैं। वर्तमान में वह मोतीपुर थाने में एसएसआई के साथ दौलतपुर चौकी प्रभारी के पद पर तैनात थे। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित दरोगा के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया… उन्हें मामले की जानकारी मिली है कि दौलतपुर चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र गिरी को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में युवती से छेड़छाड़ करने वाला युवक अरेस्ट:विरोध करने पर युवती की चारपाई पलटी, पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजा
    Next Article
    शाहजहांपुर में जनगणना 2027 प्रशिक्षण का निरीक्षण:डीएम ने कार्मिकों से संवाद कर गुणवत्ता की जानकारी ली, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment