Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में वन विभाग के पिंजरे में तेंदुआ कैद:ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, परीक्षण के बाद नए प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा

    3 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले के नानपारा रेंज के शिवपुर ब्लॉक में कई दिनों से दहशत फैला रहा तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया है। बुधवार देर रात हुई इस घटना से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग की टीम तेंदुए को रेंज कार्यालय ले आई है। शिवपुर ब्लॉक के गोढ़िहा, टेपरा और बाजपुरवा जैसे गांवों में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में काफी दहशत थी। उनकी मांग पर वन विभाग ने बाजपुरवा में बबई नदी के पास गन्ने और अरहर के खेतों में पिंजरे लगाए थे। बुधवार रात करीब दस बजे एक बकरी को पिंजरे में चारा के रूप में बांधा गया था। इसी बकरी का शिकार करने के लालच में तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। सूचना मिलते ही रेंजर पीयूष गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तेंदुए को सुरक्षित रूप से रेंज कार्यालय पहुंचाया, जहां गुरुवार को पशु चिकित्सकों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। रेंजर ने बताया कि पकड़े गए तेंदुए की उम्र लगभग 6 वर्ष है और वह पूरी तरह स्वस्थ है। अधिकारियों के निर्देश के बाद उसे उसके नए प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रामीण महिलाओं में किडनी रोग की समस्या ज्यादा:डॉक्टर बोले- शुगर व बीपी की लापरवाही रोगों का मुख्य कारण
    Next Article
    अयोध्या जेल से फरार दो बंदियों पर 25-25 हजार इनाम:28 जनवरी को बाउंड्री फांदकर भागे थे अमेठी-सुल्तानपुर के बंदी, हो रही तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment