Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Iran में 9000 भारतीयों पर MEA का बड़ा बयान, कहा- सुरक्षित निकालने के लिए सरकार पूरी तरह Action में है

    3 hours from now

    1

    0

    विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके ईरानी समकक्ष के बीच मध्य पूर्व में व्याप्त अशांति पर तीन दौर की वार्ता हुई और भारत आने वाले जहाजों की सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। जब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से पूछा गया कि क्या ईरान ने भारतीय ध्वज वाले टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी है, तो उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आगे कुछ कहना उनके लिए जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री के बीच हाल के दिनों में तीन दौर की वार्ता हुई है। आखिरी वार्ता में जहाजों की सुरक्षा और भारत की ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। इससे आगे कुछ कहना मेरे लिए जल्दबाजी होगी। संघर्षग्रस्त क्षेत्र से भारतीय नागरिकों की निकासी के संबंध में जायसवाल ने कहा कि विदेश मंत्रालय घर लौटने के इच्छुक लोगों की सहायता कर रहा है। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि ईरान से कई लोगों को या तो निकाला गया है या सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।इसे भी पढ़ें: ईरान की 'स्ट्रेटेजिक' चुप्पी! America की निंदा की, पर भारत को लेकर नरम रुख क्यों अपना रहा तेहरान?विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान में लगभग 9,000 भारतीय नागरिक थे या अभी भी हैं। इन 9,000 भारतीय नागरिकों में छात्र, नाविक, व्यवसायी, पेशेवर और कुछ तीर्थयात्री शामिल हैं... कई भारतीय नागरिक, जिनमें अधिकतर छात्र हैं, देश छोड़कर घर पहुंच गए हैं। हमने तेहरान में मौजूद कई भारतीय नागरिकों, जिनमें छात्र और तीर्थयात्री शामिल हैं, को देश के अन्य सुरक्षित स्थानों और शहरों में स्थानांतरित कर दिया है। हम उन भारतीय नागरिकों की भी सहायता कर रहे हैं जो अजरबैजान और आर्मेनिया की यात्रा करना चाहते हैं और वहां से वाणिज्यिक उड़ानों से घर लौटना चाहते हैं। हम उन्हें वीजा दिलाने में सहायता कर रहे हैं। हम उन्हें जमीनी सीमा पार करने में भी सहायता कर रहे हैं। जयसवाल ने आगे कहा कि ईरान छोड़ने के इच्छुक लोगों को दूतावास द्वारा जारी सलाह का पालन करना चाहिए।इसे भी पढ़ें: Middle East Crisis पर Modi सरकार का एक्शन, अमित शाह की अगुवाई में बना High-Level पैनलउन्होंने कहा कि मैं इस अवसर पर ईरान से जमीनी सीमा मार्ग से निकलने के इच्छुक सभी भारतीय नागरिकों को सलाह देना चाहूंगा कि वे हमारे दूतावास द्वारा जारी सलाह का पालन करें। रणधीर जयसवाल ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए इस्लामाबाद के कुकर्मों और विश्वसनीयता की कमी पर निंदा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने पाकिस्तान के बारे में कहा कि हम ऐसे निराधार आरोपों को खारिज करते हैं। अपने कुकर्मों के लिए भारत को दोषी ठहराना पाकिस्तान की आदत बन गई है। दशकों से आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देश के रूप में, सीमा पार आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान की विश्वसनीयता शून्य है। कोई भी कहानी इस वास्तविकता को नहीं बदल सकती, और न ही कोई पाकिस्तान के कथित पीड़ित होने के दावों से मूर्ख बन सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tejashwi Yadav का Nitish सरकार पर आंकड़ों से वार, कहा- Bihar हर Development Index में फेल
    Next Article
    Balochistan में Pakistan का क्रूर Operation, सख्त कर्फ्यू में भूख से तड़प रहे बच्चे!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment