Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में यूपी बोर्ड परीक्षा आज से:122 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में छात्र दे रहे परीक्षा

    19 hours ago

    1

    0

    बहराइच में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। जिले के 122 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8:30 बजे से परीक्षाएँ आयोजित की गईं। इस दौरान छात्रों की सघन तलाशी ली गई और उन्हें परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। नगर के भगवानदीन इंटर कॉलेज में छात्रों के जूते उतरवाकर कड़ी जांच की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने बताया कि सभी 122 परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों के साथ अतिरिक्त व्यवस्थापकों की नियुक्ति की गई है। कुल 2,800 कक्ष निरीक्षकों को तैनात किया गया है। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी मौजूद है। नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सात उड़नदस्तों का गठन किया गया है। ये टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर निगरानी करेंगी। इस वर्ष में कुल 67,097 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। इनमें 38,103 हाईस्कूल के छात्र-छात्राएँ और 28,994 इंटरमीडिएट के छात्र शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में बोर्ड परीक्षाएं शुरू, 95,070 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड:146 केंद्रों पर आयोजित हो रही परीक्षा, केंद्रों पर सुरक्षाकर्मी नदारद
    Next Article
    श्रावस्ती में बोर्ड परीक्षाएं शुरू, 23,275 परीक्षार्थी शामिल:कड़ी निगरानी में 41 परीक्षा केंद्रों पर हो रही परीक्षा, 5 सेक्टर और 41 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment