Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में बोर्ड परीक्षाएं शुरू, 95,070 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड:146 केंद्रों पर आयोजित हो रही परीक्षा, केंद्रों पर सुरक्षाकर्मी नदारद

    20 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में आज से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गईं है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित इन परीक्षाओं के लिए जिले में कुल 146 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के पहले दिन केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया, जिससे नकलविहीन परीक्षा कराने की प्रशासन की मंशा स्पष्ट नजर आई। इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में कुल 51,418 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं, जिनमें 27,546 बालक एवं 23,872 बालिकाएं शामिल हैं। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 43,652 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 23,025 बालक और 20,627 बालिकाएं परीक्षा दे रही हैं। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की उपस्थिति को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं कड़ी की गई हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से सभी केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जनपद के चार संवेदनशील परीक्षा केंद्रों को विशेष निगरानी श्रेणी में रखा गया है। इन केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और उड़नदस्तों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। देखें 3 तस्वीरें… परीक्षा केंद्रों के कक्षों में सीसीटीवी कैमरों के साथ वॉयस रिकॉर्डर भी लगाए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। हालांकि पहले दिन कुछ केंद्रों पर लापरवाही भी सामने आई, जहां परीक्षा केंद्रों के गेट पर सुरक्षा कर्मी नजर नहीं आए। इस पर प्रशासन ने संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक निर्देश देने की बात कही है। प्रशासन का कहना है कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियम उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षार्थियों से भी अपील की गई है कि वे समय से केंद्र पर पहुंचें और परीक्षा नियमों का पालन करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, पहले दिन हिंदी का पेपर:हरदोई के 133 केंद्रों पर 1 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल
    Next Article
    बहराइच में यूपी बोर्ड परीक्षा आज से:122 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में छात्र दे रहे परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment