Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत-अमेरिका कृषि समझौते के खिलाफ भाकयू का प्रदर्शन आज:मेरा खेत-मेरा अधिकार के नारे के साथ डीएम दफ्तर का करेंगे घेराव

    13 hours ago

    1

    0

    भारत–अमेरिका कृषि समझौते के विरोध में जिला अधिकारी कार्यालय लखनऊ में किसानों का बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है। “मेरा खेत – मेरा अधिकार” के नारे के साथ भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान धरना-प्रदर्शन करेंगे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। समझौते को लेकर किसानों में नाराज़गी किसानों का आरोप है कि भारत-अमेरिका कृषि समझौता देश के छोटे और मझोले किसानों के हितों के खिलाफ है। संगठन का कहना है कि यदि विदेशी कंपनियों को खुली छूट दी गई तो स्थानीय किसानों की जमीन, उपज और बाजार पर सीधा असर पड़ेगा। इसी मुद्दे को लेकर यूनियन ने जिला प्रशासन के माध्यम से केंद्र सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का फैसला किया है। डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन धरना-प्रदर्शन के दौरान किसान प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेगा, जिसमें समझौते को रद्द करने या उस पर पुनर्विचार की मांग की जाएगी। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ लखनऊ की आवाज नहीं, बल्कि देशभर के किसानों की चिंता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में हज यात्रियों के लिए शिविर:17 फरवरी को प्रशिक्षण और टीकाकरण होगा
    Next Article
    हाथरस में दुकानदार ने की आत्महत्या:दुकान के अंदर फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों नहीं बता सके कारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment