Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में हज यात्रियों के लिए शिविर:17 फरवरी को प्रशिक्षण और टीकाकरण होगा

    15 hours ago

    1

    0

    जनपद हापुड़ से हज 2026 की पवित्र यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और मार्गदर्शन के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता मंदार ने बताया कि, यह प्रशिक्षण एवं मेडिकल शिविर 17 फरवरी 2026 को मदरसा जामिया अरबिया खादिमुल इस्लाम, बुलंदशहर रोड, हापुड़ में आयोजित होगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होगा। शिविर में हज यात्रियों को यात्रा संबंधी आवश्यक प्रक्रियाओं, हज के अरकान, स्वास्थ्य सावधानियों और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस शिविर के दौरान हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए चिकित्सकों की एक टीम और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने नामित हज ट्रेनर्स और विशेषज्ञों को यात्रियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं, ताकि यात्रा के दौरान उन्हें कोई परेशानी न हो। अधिकारियों ने सभी चयनित हज यात्रियों से समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कराने की अपील की है। यह शिविर यात्रियों की सुरक्षित और सुगम हज यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन:पाकिस्तान PM का पुतला फूंका, शिया मस्जिद हमले पर गुस्सा
    Next Article
    भारत-अमेरिका कृषि समझौते के खिलाफ भाकयू का प्रदर्शन आज:मेरा खेत-मेरा अधिकार के नारे के साथ डीएम दफ्तर का करेंगे घेराव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment